फ्लोरिडा में बास्केटबॉल गेम के दौरान बाहुबली के गाने पर हुआ परफॉर्मेंस, VIDEO

'बाहुबली 2' को रिलीज हुई कई महीने हो चुके हैं, लेकिन इसका क्रेज अभी भी बरकरार है. फ्लोरिडा के ऑरलैंडो में नेशनल बास्केटबॉल एसोशिएसन (NBA) के एक गेम के दौरान यंग लड़के और लड़कियों ने 'बाहुबली:  कन्क्लूजन' के गाने 'साहोरे बाहुबली' पर डांस किया.

Advertisement
बाहुबली में प्रभास बाहुबली में प्रभास

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 30 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 8:36 AM IST

'बाहुबली 2' को रिलीज हुए कई महीने हो चुके हैं, लेकिन इसका क्रेज अभी भी बरकरार है. फ्लोरिडा के ऑरलैंडो में नेशनल बास्केटबॉल एसोशिएसन (NBA) के एक गेम के दौरान यंग लड़के और लड़कियों ने 'बाहुबली:  कन्क्लूजन' के गाने 'साहोरे बाहुबली' पर डांस किया.

NBA INDIA के ऑफिशियल फेसबुक पेज ने परफॉर्मेंस के वीडियो को शेयर किया. अपलोड करने के बाद अब तक इसे 7,50,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

Advertisement

आपको बता दें कि यूएस में फिल्म ने रिलीज के एक हफ्ते के अंदर ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था. प्रभास, अनुष्का शेट्टी, राणा डग्गुबाती स्टारर बाहुबली: द कन्क्लूजन ने भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड भी बनाया है.

2300 चुकाकर देखा जा रहा बाहुबली का सेट:

'बाहुबली: द बिगनिंग' और 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' दोनों ही फिल्मों ने अपनी रिकॉर्ड तोड़ कमाई से भारतीय सिनेमा में नया इतिहास कायम किया है. फिल्म ने भारत के साथ दुनिया भर में भी शानदार कमाई की है. फिल्म अपने भव्य सेट के कारण भी चर्चा में रहा है. आपको बता दें कि अब फिल्म का सेट यात्रियों के आकर्षण का केंद्र बन गया है.

फिल्म का सेट हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में बनाया गया था. शूटिंग के बाद भी यह सेट अभी भी वहां है और इसे यात्रियों के देखने लिए खोल दिया गया है.

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों फिल्म का सेट बनाने में 60 करोड़ रुपये का खर्च आया था. सेट के अलावा कुछ चीजों को भी यात्रियों के लिए रखा गया है. इसे देखने के लिए स्टूडेंट्स, सिनेमा प्रेमियों के साथ-साथ जनरल पब्लिक भी आ रही है.

एंट्री टिकट 1250 रुपये से 2349 रुपये है. फिल्मी सिटी के ऑफिशियल वेबसाइट से ही बुकिंग कराई जा सकती है. टिकटें 14 दिसंबर तक उपलब्ध होंगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »