बाहुबली के भल्लाल देव हुए इंटरनेशनल, साइन की पहली फिल्म

'बाहुबली' की सफलता के बाद भल्लालदेव यानी राणा दग्गुबाती की डिमांड काफी बढ़ गई है. यूके के स्टूडियो द लंगन डिजिटल मूवी एंड टीवी स्टूडियोज ने उन्हें एशियन अंबैसडर बनाया है. इसके साथ उन्होंने उनके साथ एक फिल्म भी साइन की है.

Advertisement
राणा दग्गुबाती राणा दग्गुबाती

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 30 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 12:12 AM IST

'बाहुबली' की सफलता के बाद भल्लालदेव यानी राणा दग्गुबाती की डिमांड काफी बढ़ गई है. एक तरफ वो अपनी आने वाली फिल्म 'नेने राजू नेने मंत्री' की तैयारी में जुटे हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने एक बड़ी अनाउंसमेंट भी कर दी है.

राणा ने बताया- यूके के स्टूडियो द लंदन डिजिटल मूवी एंड टीवी स्टूडियोज ने उन्हें एशियन अंबैसडर बनाया है. इसके साथ उन्होंने उनके साथ एक फिल्म भी साइन की है.

Advertisement

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग 2018 में शुरू होगी. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, इस खबर को प्रोड्यूसर भारती कोमन्ना ने कंफर्म किया है. हालांकि इसके अलावा और कोई जानकारी इस फिल्म को लेकर नहीं है.

पिछले कुछ महीनों में राणा एक के बाद एक सरप्राइज दे रहे हैं. हाल ही में उन्होंने बताया था कि तेलुगू शो 'यारी नंबर 1' को वो होस्ट करेंगे.

फिल्मों की बात करे तो 'नेने राजू नेने मंत्री' भी रिलीज होने वाली है. फिल्म को तेजा ने डायरेक्ट किया है. यह एक पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म है, जिसमें राणा का किरदार ऐसे व्यक्ति का है जो राजनीति में कुछ हासिल करना चाहते हैं. काजल अग्रवाल, राणा के ओपोजिट फिल्म में हैं. दोनों की जोड़ी पहली बार बनी है. यह फिल्म तेलुगू, तमिल और मलयालम भाषाओं में 11 अगस्त को रिलीज होगी.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement