इस इंग्ल‍िश फिल्म के दीवाने थे अटल बिहारी, ये गाना था फेवरेट

अटलजी की सबसे पसंदीदा हिंदी फिल्मों में देवदास, बंदगी और तीसरी कसम शामिल थीं.

Advertisement
अटल बिहारी वाजपेयी अटल बिहारी वाजपेयी

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 16 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 7:52 PM IST

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने लंबी बीमारी के बाद 16 अगस्त को अंतिम सांस ली. गुरुवार को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. अटल बिहारी वाजपेयी यूं तो जीवनभर राजनीतिक गतिविधियों में व्यस्त रहे, लेकिन जब उन्हें समय मिलता था तो वे या तो किताबें पढ़ते या कविताएं लिखते थे या फिर फिल्में देखते थे.

अटलजी की सबसे पसंदीदा हिंदी फिल्मों में देवदास, बंदगी और तीसरी कसम शामिल थीं. अंग्रेजी में उनकी फेवरेट फिल्म थी द ब्रिज ऑन द रिवर कवाई. बॉर्न फ्री और गांधी भी उन्हें पसंद थीं.

Advertisement

लता जी और मुकेश के गाने थे पसंद

अटल बिहारी वाजपेयी के पसंदीदा गाने की बात करें तो ये था ओ रे मांझी. ये फिल्म बंदगी का गाना है. इसे एसडी बर्मन ने कंपोज किया था. मुकेश और लता मंगेशकर का गाया कभी-कभी मेरे मन में भी उनके दिल के करीब था.

हेमामाल‍िनी की एक फिल्म 25 बार देखी

बॉलीवुड एक्ट्रेसेज में हेमा मालिनी की फिल्म सीता और गीता उन्हें इतनी पसंद आई कि इसे उन्होंने 25 बार देखा था. इस बात का खुलासा खुद बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने एक कार्यक्रम के दौरान किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement