इस एक्ट्रेस ने किया सुसाइड तो चर्चा में क्यों आयी रणबीर की जग्गा जासूस

फिल्म अभिनेत्री बिदिशा बेजबरुआ ने गुरुग्राम में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं. ऐसी खबर है कि उन्होंने फिल्म 'जग्गा जासूस' में कटरीना कैफ और रणबीर कपूर के साथ भी काम  भी किया था.

Advertisement
बिदिशा बेजबरुआ बिदिशा बेजबरुआ

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 19 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 8:12 AM IST

लोकप्रिय आसामी एक्ट्रेस और गायिका बिदिशा बेजबरुआ ने गुरुग्राम स्थि‍त अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैं. उन्हें लगातार हालिया रिलीज रणबीर कपूर स्टारर फिल्म जग्गा जासूस की हिरोइन बता रहे हैं. हालांकि फिल्म की पीआर टीम इस बात को साफ कर चुकी है कि वह फिल्म का हिस्सा नहीं थीं. 

बिदिशा बेजबरुआ की मौत के बाद से ही खबरों में लगातार उन्हें हालिया रिलीज फिल्म 'जग्गा जासूस' की हिरोइन बताया जा रहा है. ऐसा क्यों हो रहा है इस बात का तो अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन जब आजतक ने फिल्म की पीआर टीम से बात की तो उन्होंने इस बात से साफइंकार कर दिया कि बिदिशा इस फिल्म का हिस्सा थीं. बिदिशा की आत्महत्या की खबर सुनकर हर कोई हैरान है. लेकिन सबसे ज्यादा हैरानी की बात उन्हें फिल्म जग्गा जासूस की हिरोइन बताया जाना है.

Advertisement

बता दें कि बेजबरुआ ने सुशांत लोक इलाके के सेक्टर 43 में फांसी लगाई थी. खबरों की मानें तो बिदिशा बेजबरुआ के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि बेटी की आत्महत्या का कारण उसके पति का दूसरा अफेयर है. सूत्रों के मुताबिक उनकी पारिवारिक जिंदगी में कुछ दिक्कत थी. बिदिशा बेजबरुआ गुवाहाटी के उजान बाजार इलाके की रहने वाली थी.

बिदिशा ने साल 2016 में गुजरात के रहने वाले नीशीत झा से शादी की थी. इसके बाद वह मुंबई शिफ्ट हो गई थी. हाल ही में वह दिल्ली लौट आई थी. 27 जून 2017 को मल्टी टैलेंटेड बिदिशा ने रबीन्द्र भवन में आखिरी बार फिर रुनी का किरदार निभाया था.

सिंगिंग और एक्टिंग के अलावा बिदिशा एक कमाल की डांसर थीं. उन्होंने कई नेशनल स्टेज पर परफॉर्म किया था. वह मशहूर सिंगर पापोन के साथ बीहू भी करती देखी गई थीं. गुवाहाटी की उजान बाजार इलाके की रहने वाली बिदिशा ने 2007 में निकोलस स्कूल से पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने कॉटन कॉलेज से इंग्लिश लिट्रेचर और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा किया था. उन्होंने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से जर्नलिज्म में डिप्लोमा भी किया था.

Advertisement

बिदिशा की मौत और उनका फिल्म जग्गा जासूस से क्या लिंक अप है ये बात अभी भी उलझी हुई है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement