टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है. इसमें दोनों ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं. स्टार कपल की फोटो किसी एड शूट की बताई जा रही है.
कपल की जो फोटो सामने आई है उसमें काले रंग की शेरवानी में जबकि अनुष्का गुलाबी लहंगे में सजी दिख रही हैं. को निहार रहे हैं. अनुष्का मुस्कुरा रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों का ये गेटअप एक विज्ञापन शूटिंग का है. जिसकी तस्वीर को अनुष्का-विराट के #virushka नाम के फैनक्लब ने इंसटाग्राम पर शेयर किया है.
कहा जा रहा है कि मंगलवार को मुंबई में विज्ञापन की शूटिंग हुई. वैसे यह पहली बार नहीं है, जब दोनों इस तरह साथ नजर आए हैं. हालांकि यह साफ़ नहीं हो पाया है कि दोनों ने किस विज्ञापन के लिए शूट में हिस्सा लिया.
हाल ही में श्रीलंका में इस जोड़े की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं. न्यूयॉर्क में भी दोनों की एक सेल्फी सोशल मीडिया में वायरल हुई थी. तब ने साझा करते हुए कैप्शन लिखा था, 'अपने प्यार के साथ बहुत ही जरूरी ब्रेक पर'.
पूजा बजाज