कंगना के लिए बुरी खबर, मणिकर्णिका के पहले रानी लक्ष्मीबाई पर आएगी एक और फिल्म

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत के लिए एक बुरी खबर है. रानी लक्ष्मीबाई पर बन रही उनकी चर्चित फिल्म 'मणिकर्णिका' की रिलीज से काफी पहले लक्ष्मीबाई पर बनी एक और फिल्म लोगों के सामने आ सकती है. फिल्म का नाम 'सॉर्ड और स्कप्ट्रेस' है.

Advertisement
मणिकर्णिका में कंगना रनौत मणिकर्णिका में कंगना रनौत

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 08 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 5:04 PM IST

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत के लिए एक बुरी खबर है. रानी लक्ष्मीबाई पर बन रही उनकी चर्चित फिल्म 'मणिकर्णिका' की रिलीज से काफी पहले लक्ष्मीबाई पर बनी एक और फिल्म लोगों के सामने आ सकती है. फिल्म का नाम 'सॉर्ड और स्कप्ट्रेस' है.

ये एक इंडों-ब्रिटिश फिल्म है और इसे स्वाति भिसे ने डायरेक्ट किया है. यह मार्च में रिलीज हो सकती है. स्वाति ने कहा कि एडिटर्स को फरवरी तक की डेडलाइन मिली है और उसके बाद फिल्म को रिलीज कर दिया जाएगा. जबकि कंगना की फिल्म की रिलीज डेट 27 अप्रैल रखी गई है.

Advertisement

कंगना ने फिल्म में अपने आप को फिट करने के लिए काफी मेहनत की है और बहुत समय पहले से ये फिल्म लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. फिल्म ब्रिटिश राज्य के दौरान रानी लक्ष्मीबाई के संघर्ष, विद्रोह और बलिदान के बारे में हैं.

फिल्म की स्क्रिप्ट 'बाहुबली' के स्क्रिप्ट राइटर के वी विजेंद्र प्रसाद ने लिखी है. फिल्म के डायरेक्टर क्रिष हैं. फिल्म में कंगना के अलावा सुरेश ओबरॉय, अतुल कुलकर्णी और अंकिता लोखंडे भी बड़ी भूमिका में हैं.

दूसरी तरफ फिल्म 'सॉर्ड एंड स्कप्ट्रेस' में रूपर्ट एवरेट और डेरेक जैकोबी ने काम किया है. देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना प्रभाव डालती है और इससे कंगना की फिल्म 'मणिकर्णिका' पर क्या असर पड़ता है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement