बालकनी से सनसेट का मजा ले रहीं अनन्या पांडे, शेयर की खूबसूरत तस्वीर

एक्ट्रेस अपने फैन्स संग सोशल मीडिया पर जुड़ी हुई हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है. फैन्स अनन्या के इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं.

Advertisement
अनन्या पांडे अनन्या पांडे

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 10:51 PM IST

एक्ट्रेस अनन्या पांडे को करियर की शुरुआत में ही नेपोटिज्म का सामना करना पड़ रहा है. खासकर कि सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड कर लेने के बाद से सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म के खिलाफ एक लहर सी चल पड़ी है. मगर इस बात से झुठलाया नहीं जा सकता है कि अनन्या पांडे की फैन फॉलोइंग कुछ समय में ही अच्छी-खासी बन गई है. एक्ट्रेस भी अपने फैन्स संग सोशल मीडिया पर जुड़ी हुई हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है.

Advertisement

इंस्टाग्राम पर अनन्या पांडे ने एक फोटो शेयर की है जिसमें वे बालकनी से सनसेट का आनंद लेती नजर आ रही हैं. शाम का वक्त, ढलता सूरज, शांत समंदर और धनक पर बिखरे केसरी रंग की खूबसूरती का लुत्फ उठाती अनन्या पांडे की ये लेटेस्ट तस्वीर काफी आकर्षक है. उन्होंने फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा- ''सनी साइड अप.'' फैन्स अनन्या के इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं.

बता दें कि साल 2019 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में वे विजय देवराकोंडा के अपोजिट नजर आएंगी. इसके अलावा वे फिल्म खाली पीली में भी नजर आएंगी. कोविड-19 की वजह से फिल्म की शूटिंग रुकी हुई है.

घर पर योग कर रहीं अनन्या

Advertisement

बता दें कि एक्ट्रेस कोरोना वायरस के खतरे से बचने के लिए अपने घर पर हैं और अपनी सेहत का ध्यान रख रही हैं. वे योग कर रही हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस फैन्स संग थ्रोबैक फोटोज भी शेयर करती रहती हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement