इस फिल्म में वकील की भूमिका निभा रहे हैं अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं. अपनी आने वाली फिल्म 'पिंक' में अमिताभ एक वकील का किरदार निभाते नजर आएंगे.

Advertisement
अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन

दीपिका शर्मा

  • मुंबई,
  • 31 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 9:20 AM IST

फिल्मकार शूजित सरकार की आगामी फिल्म 'पिंक' एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अमिताभ बच्चन वकील की मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग दिल्ली में हो रही है. 'पीकू' में निभाई भूमिका के लिए बच्चन को हाल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया है.

फिल्म 'बेबी' की अभिनेत्री तापसी पन्नू 'पिंक' में अभिनय कर रही हैं और 2006 में अपनी फिल्म अंतहीन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके बंगाली फिल्मकार अनिरूद्ध रॉय चौधरी इसका निर्देशन कर रहे हैं. फिल्म के बारे में पहली बार विस्तार से बात करते हुए शूजित ने बताया, जिसकी शूटिंग दिल्ली में हो रही है और इसमें वकील की भूमिका में होंगे. फिल्म के तीन मुख्य किरदारों में से एक तापसी पन्नू निभा रही हैं. फिल्म में पूर्वोत्तर की एक अभिनेत्री भी भूमिका निभा रही हैं.

Advertisement

फिल्मकार ने 28 साल की तापसी की तारीफ करते हुए कहा, तापसी बहुत प्रतिभावान हैं. इससे पहले वह 'बेबी' में दिखी थीं. फिल्म में उनकी भूमिका छोटी थी, लेकिन उन्होंने बेहतर काम किया. में वह अद्भुत और प्रभावी दिखी हैं. तापसी उनके प्रोडक्शन की आगामी फिल्म 'रनिंगशादी डॉट कॉम' में भी काम कर रही हैं. यह पूछे जाने पर कि क्या वह 'पीकू' की सीक्वल बनाएंगे, इस पर फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है लेकिन भविष्य में अगर उनके पास कोई दमदार कहानी आती है तो वह इसकी सीक्वल जरूर बनाना चाहेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement