अमिताभ बच्चन का पैर हुआ फ्रैक्चर, लेकिन शूटिंग रखी जारी

अमिताभ बच्चन के पैर में फ्रैक्चर हो गया है और पीठ में भी दर्द है लेकिन इसके बावजूद उन्होंने ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग जारी रखी है.

Advertisement
अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 11 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 8:21 PM IST

काम के लिए अमिताभ बच्चन की दीवानगी कैसी है, ये सब जानते हैं. तबीयत चाहे कितनी भी खराब हो लेकिन अगर अमिताभ ने काम के लिए कमिटमेंट दे दिया है तो वो पीछे नहीं हटेंगे.

अमिताभ फिलहाल 'कौन बनेगा करोड़पति' और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की शूटिंग कर रहे हैं. बता दें कि अमिताभ के पैर में फ्रैक्चर हो गया है और पीठ में भी दर्द है लेकिन इसके बावजूद उन्होंने शूटिंग जारी रखी है. अमिताभ की इस हालत को देखकर फिल्म के मेकर्स उनके शेड्यूल को बदलना भी चाहते थे लेकिन अमिताभ इसके लिए तैयार नहीं हुए.

Advertisement

सूत्र ने बताया, एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान अमित जी के पैर में चोट लग गई. भयंकर दर्द के बावजूद उन्होंने शूटिंग जारी रखी.

आपको बता दें कि 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में आमिर खान भी हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »