...तो पेट दर्द से परेशान हैं अमिताभ, प्रोडक्शन इंचार्ज ने किया खुलासा

महानायक अमिताभ बच्चन की राजस्थान में फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग के दौरान तबियत खराब हो गई है.

Advertisement
 अमिताभ बच्चन (Photo : Reuters) अमिताभ बच्चन (Photo : Reuters)

ऋचा मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 2:17 PM IST

महानायक अमिताभ बच्चन की राजस्थान में फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान की शूटिंग के दौरान तबीयत खराब हो गई. इस बात की जानकारी खुद बिग बी ने अपने ब्लॉग पर दी. लेकिन क्या परेशानी थी उन्होंने इसका जिक्र नहीं किया. अब एक वेबसाइट से बातचीत में फिल्म के प्रोड्क्शन इंचार्ज ने अमिताभ की बीमारी का खुलासा किया है.

प्रोडक्शन इंचार्ज राघवेंद्र ने एक इंटरव्यू में कहा,बिग बी को पेट में दर्द की शिकायत थी. ऐसी शिकायत गर्म मौसम की वजह से हो सकती है. बिग बी के इलाज के लिए मुंबई से उनके डॉक्टर जयंत बार्वे (गैस्ट्रोलॉजिस्ट एंड फिजिश‍ियन ) अपनी टीम के साथ पहुंच गए हैं. मेडिकल चेकअप के बाद डॉक्टर जयंत ने कहा कि अब अमिताभ पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं. डॉक्टरों की टीम अभी जोधपुर में हैं. डॉक्टरों की टीम मुंबई देर शाम वापस लौट जाएगी.

Advertisement

पहले भी पेट दर्द की शिकायत कर चुके हैं अमिताभ

राघवेंद्र ने यह भी बताया कि पेट में दर्द की वजह से ही कुछ दिन पहले अमिताभ मुंबई के लीलावती हॉस्प‍िटल में रूटीन चेकअप के लिए गए थे. हॉस्पिटल में अमिताभ की इंडोस्कोपी हुई और देर शाम उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था. अस्पताल में अमिताभ के साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी थे.

इस वक्त अमिताभ जोधपुर में ही मौजूद हैं. शुरुआत में खबरें थीं कि जांच के लिए अमिताभ वापस मुंबई लौटेंगे लेकिन डॉक्टरों की टीम जोधपुर में ही अमिताभ का स्वास्थ्य चेक करने पहुंची है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement