बेटे और बहू के करियर को संवारने में जुटे अमिताभ

अमिताभ बच्चन आज भी हिट हैं और बॉलीवुड में उनको लगातार फिल्में मिल रही हैं. इसी को देखते हुए अब उन्होंने अभिषेक और ऐश्वर्या के करियर को संवारने की जिम्मेदारी उठाई है...

Advertisement
Amitabh Bachchan Amitabh Bachchan

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 28 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 1:51 PM IST

दर्शक हमेशा से ही बच्चन परिवार को पर्दे पर एक साथ देखना चाहते हैं. वैसे यह खुशखबरी अब जल्दी ही सुनने को मिल सकती है.

खबर है कि अमिताभ बच्चन जल्द ही अपने बेटे और बहू, यानी अभिषेक और ऐश्वर्या के साथ दिखेंगे. हालांकि अब यह फैन्स के लिए ट्रीट से ज्यादा बच्चन परिवार की ही मजबूरी होगी.


गौरतलब है कि इंडस्ट्री में सीनियर होने के बावजूद अमिताभ के पास फिल्मों के लगातार ऑफर हैं. जबकि अभिषेक और ऐश्वर्या की अब उतनी डिमांड नहीं है. सुनने में आया है कि अभिषेक इस बार 'धूम 4' का भी पार्ट नहीं होंगे.

Advertisement


सुनने में आया है कि निर्माता गौरांग दोषी अपनी एक फिल्म में इस तिकड़ी को पेश करने जा रहे हैं और इसके लिए इनको खुद अमिताभ ने अप्रोच किया है. फिल्म का नाम 'हैपी एनिवर्सरी' बताया जा रहा है. इससे पहले बच्चन तिकड़ी 2005 में 'कजरारे कजरारे' गाने में दिखी थी. फिर 'सरकार' में.



अब देखते हैं कि अमिताभ का साथ क्या अभिषेक और ऐश्वर्या के करियर को वापस ट्रैक पर ला पाता है!

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement