जिम में फैन्स की इस हरकत के बाद आलिया भट्ट को आया गुस्सा

जिम में फैन्स की इस करतूत के बाद आलिया भट्ट को आया गुस्सा...

Advertisement
आलिया भट्ट आलिया भट्ट

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2017,
  • अपडेटेड 11:44 AM IST

आलिया भट्ट के फैन्स की कमी नहीं है, इस चुलबुली एक्ट्रेस के लाखों दीवाने हैं. आलिया भी अपने फैन्स से बेहद प्यार करती है, पर इस बार उनके फैन्स को मुस्कुराती हुई आलिया के गुस्से का शिकार होना पड़ा.

बुधवार शाम आलिया अपने जुहू घर ड्राइव करके बांद्रा जिम में पहुंची तो फैन्स अपनी फेवरेट स्टार को देख बेकाबू हो गए. आलिया ने जैसे ही कार से बाहर कदम रखा उनके फैन्स जोर-जोर से उनका नाम पुकारने लगे. आलिया को ये पसंद नहीं आया.

Advertisement

वहां मौजूद एक शख्स ने बताया कि आलिया का अपने फैन्स को तवज्जो देने का कोई मूड नहीं था. वो वहां से बिना कुछ कहे वहां से चली गई.


आलिया भट्ट यंगस्‍टर्स में तो पॉपुलर हैं ही, अब तो हर उम्र के लोग उनके दीवाने हो रहे हैं. सोशल साइट टि्वटर पर उनके फॉलोअर्स देखकर तो यही लगता है.

दरअसल, उनके फॉलोअर्स की संख्‍या बढ़कर 10.9 मि‍लियन करोड़ के पार पहुंच गई है. आलिया तो इस उपलब्धि पर फूली नहीं समा रही हैं. उन्‍होंने ट्वीट कर अपने फैंस को थैंक्‍यू कहा था.

गौरतलब है कि आलिया को बॉलीवुड में आए ज्‍यादा समय नहीं हुआ है. 2012 में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के साथ बॉलीवुड डेब्‍यू करने वाली आलिया की लोकप्रियता आसमान पर पहुंच गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »