बेटी के बर्थडे पर अक्षय कुमार बने जोकर और मगरमच्छ

अक्षय कुमार अपनी बेटी से बेहद प्‍यार करते हैं और व्‍यस्‍त होने के बावजूद उसे पूरा समय देते हैं. अक्षय ने भी नितारा के बर्थडे पर एक तस्वीर शेयर की है.

Advertisement
अक्षय कुमार अक्षय कुमार

दीपिका शर्मा

  • मुंबई,
  • 25 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 4:04 PM IST

अक्षय कुमार अपनी बेटी के जन्मदिन पर उसकी खुशी के लिए जोकर बन गए. अक्षय की बेटी नितारा रविवार को चार साल की हो गईं. अक्षय ने ट्विटर पर अपनी और बेटी नितारा की एक रंग-बिरंगी तस्वीर शेयर की.

तस्वीर में एक तितली की ड्रेस पहने नितारा अपने पिता को गुलाबी चश्मे पहनाते दिखाई दे रही हैं.

ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए‍ लिखा, 'कभी वह मुझे मगरमच्छ बना देती है, तो कभी जोकर. लेकिन उसकी मुस्कान हम जो करते हैं, उसे सार्थक बना देती है. बर्थडे स्पेशल.'

Advertisement

नितारा की मां ट्विंकल खन्ना ने भी एक अन्य तस्वीर शेयर की, जिसमें के लिए मगरमच्छ बने दिखाई दे रहे हैं. ट्विंकल ने तस्वीर के साथ लिखा, 'नितारा ने डैडी को अपने जन्मदिन पर मगरमच्छ बना दिया, चौथा जन्मदिन मुबारक.'

तस्वीर में और नितारा छोटे से स्विमिंग पूल में नजर आ रहे हैं, जिसमें अक्षय नितारा को अपनी पीठ पर बैठाए स्व‍िमिंग कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement