अक्षय कुमार बोले- साड़ी पहनने में नहीं कोई दिक्कत, ट्रिकी स्टफ पसंद

फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब को डायरेक्टर राघव लॉरेंस डायरेक्ट कर रहे हैं. ये मूवी 5 अप्रैल 2020 की रिलीज की जाएगी. लक्ष्मी बॉम्ब तमिल फिल्म कंचना की रीमेक है.

Advertisement
अक्षय कुमार अक्षय कुमार

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 10:14 AM IST

अक्षय कुमार 2019 में एक से बढ़कर एक फिल्में देने के बाद 2020 के लिए तैयार हैं. 2020 में अक्षय के पास कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं जैसे पृथ्वीराज, सूर्यवंशी, बच्चन पांडे और लक्ष्मी बॉम्ब. हर फिल्म में अक्षय का अलग किरदार देखने को मिलेगा. किसी में पुलिसवाले तो किसी में ट्रांसजेंडर. हर फिल्म के लिए वो खूब मेहनत कर रहे हैं, रिस्क उठा रहे हैं.

Advertisement

फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब में अक्षय ट्रांसजेंडर भूत के कैरेक्टर में होंगे. मूवी का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हो चुका है. इसमें अक्षय साड़ी पहने और काजल-बिंदी लगाए नजर आए. अब अक्षय ने फिल्म में साड़ी पहनने के अपने एक्सपीरियंस के बारे में बताया है.

मिड डे से बातचीत में अक्षय ने कहा- मैं साड़ी में कंफर्टेबल हूं और मुझे इसमें कोई परेशानी नहीं है. मुझे ट्रिकी स्टफ पसंद है. मैंने अब जितने भी किरदार निभाए हैं ये उनमे सबसे ज्यादा मुश्किल किरदारों में से एक है. मुझे किरदार के अंदर घुसना था और बॉडी लैंग्वेज को ठीक करना था.

कब रिलीज होगी फिल्म?

बता दें, फिल्म को डायरेक्टर राघव लॉरेंस डायरेक्ट कर रहे हैं. ये मूवी 5 अप्रैल 2020 की रिलीज की जाएगी. लक्ष्मी बॉम्ब तमिल फिल्म कंचना की रीमेक है.

Advertisement

लक्ष्मी बॉम्ब में लीड रोल में होंगे. वहीं कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में होंगी. फिल्म में अक्षय कुमार ट्रांसजेंडर भूत के रूप में दिखाई देंगे. इस फिल्म को लेकर ये भी बज बना हुआ है कि अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म में ट्रांसजेंडर भूत की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं. इस फिल्म में आर माधवन और शोभिता धुलिपाला भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »