अक्षय ने पुरुषों को महिलाओं से सतर्क रहने के दिए टिप्स

'नाम शबाना' की प्रेस कॉन्फेंस में अक्षय कुमार ने पुरुषों को महिलाओं से सतर्क रहने के टिप्स दिए हैं और साथ ही यह भी कहा है कि महिलाएं बहुत अच्छी जासूस होती हैं.

Advertisement
अक्षय कुमार अक्षय कुमार

प्रियंका सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 3:13 PM IST

अक्षय कुमार अपने सहज और बिंदास अंदाज के लिए जाने जाते हैं और अक्षय का यही अंदाज उनकी आने वाली फिल्म 'नाम शबाना' की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी नजर आया.


दिल्ली के कनॉट प्लेस में अपनी फिल्म 'नाम शबाना' के प्रमोशन और प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आये अक्षय ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान नाम शबाना के बारे में काफी बातें शेयर की. जब अक्षय से पुछा गया कि इस फिल्म में जासूस बनने की कहानी में एक महिला जासूस को ही क्यों चुना गया. इस सवाल के जवाब में अक्षय ने बोला कि महिलाएं पुरुषों से ज्यादा बेहतर जासूसी कर सकती हैं और ये बात सीआईए की रिपोर्ट में भी साबित हुई हैं.

Advertisement


अक्षय कुमार ने पुरुषों पर चुटकी लेते हुए आगे ये भी कहा कि हर पति ये बात जानता है कि महिलाएं कितनी अच्छी जासूसी कर सकती हैं. महिलाओं को बेस्ट स्पाई बताते हुए अक्षय ने मर्दो को, खास तौर पर पतियों को महिलाओं से सतर्क रहने के भी टिप्स दे डाले.


आगे अक्षय ने फिल्म की थीम पर बात करते हुए बताया कि ये एक यूनिक कांसेप्ट है, जिसे देखने में लोगों को मजा आएगा और साथ ही फिल्म देखने के बाद सोसाइटी में महिलाओं की भूमिका और सशक्त होगी.


फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही तापसी पन्नू ने भी फिल्म के कांसेप्ट और अपने किरदार के चैलेंजेस के बारे में बताया. तापसी ने बताया कि उनका निजी स्वभाव और शबाना का किरदार एकदम अलग है और इसीलिए शबाना के किरदार के लिए उन्हें ज्यादा मेहनत करनी पड़ी.

Advertisement

अक्षय और तापसी के अलावा अनुपम खेर और मनोज वाजपेयी भी इस प्रेस कांन्फ्रेंस में मौजूद थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement