जब भी बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन का नाम आए जहन में एक गंभीर शख्सियत का चेहरा आंखों के सामने आ जाता है. स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन अकसर सीरियस मूड में नजर आने वाले एक्टर अजय देवगन से तो सभी वाकिफ हैं लेकिन शायद ही आपका तार्रुफ शरारती अजय देवगन से हुआ हो.
दरअसल हाल ही में ने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी संग ऐसा प्रैंक किया कि उनकी नॉटी ब्वॉय की इमेज हमारे सामने आ गई. हाल ही में टीवी रियलिटी शो सुपर डांसर में अपनी फिल्म 'शिवाय' के प्रमोशन के लिए पहुंचे. इस शो की जज शिल्पा शेट्टी और डांस कोरियोग्राफर गीता कपूर के लिए गिफ्ट लेकर आए.
शिल्पा शेट्टी को की ओर से एक बॉक्स मिला जो कि नकली कोकरोच से भरा था. जैसे ही शिल्पा ने इस बॉक्स को खोला उनकी शो पर उनका चेहरा देखने लायक था, वह इतनी डर गईं कि उन्हें खुद को संभालना मुश्किल हो गया, इसी के चलते शूटिंग को कुछ देर तक रोकना भी पड़ा.
खैर का शिल्पा पर यह प्रैंक कामयाब रहा और दर्शकों को शो पर एक अलग ही तरह का एंटरटेनमेंट मिल गया.
पूजा बजाज