रिलीज से पहले ही रजनीकांत की 2.0 ने तोड़ा बाहुबली-2 का रिकॉर्ड

रजनीकांत की 2.0 ने रिलीज से पहले ही 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दरअसल 2.0 के सेटेलाइट राइट्स 'बाहुबली 2' के सेटेलाइट राइट्स से ज्यादा में बिके हैं.

Advertisement
बाहुबली 2 और 2.0 का पोस्टर बाहुबली 2 और 2.0 का पोस्टर

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 9:09 AM IST

'बाहुबली 2' और रजनीकांत के 2.0 में कड़ी टक्कर है. दोनों ही फिल्में रिलीज से पहले ही कई रिकार्ड्स बना रहे हैं और फैंस को दोनों ही फिल्मों के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार भी है.


'बाहुबली 2' ने ट्रेलर व्यूज के मामले में रजनीकांत की फिल्म कबाली का रिकॉर्ड तो तोड़ दिया है लेकिन 2.0 ने सेटेलाइट राइट्स के मामले में 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ दिया है.

Advertisement


2.0 के हिंदी, तेलगु और तमिल वर्जन के सेटेलाइट राइट्स 110 करोड़ रुपये में बिके हैं, जबकि 'बाहुबली 2' को 78 करोड़ रुपये से ही संतुष्ट रहना पड़ा है. 78 करोड़ रुपये में से हिंदी वर्जन के सेटेलाइट राइट्स 50 करोड़ रुपये में खरीदे गए हैं और मल्यालम, तमिल और तेलगु वर्जन के राइट्स 28 करोड़ में खरीदे गए हैं.

बता दें कि 'बाहुबली 2', 28 अप्रैल को रिलीज होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »