Advertisement

साउथ सिनेमा

बोल्ड-इंटीमेट सीन करने से डरते थे यश, करोड़ों कमाने के बाद छोड़ी शर्म! बोले- बदल गया हूं

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 15 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 10:48 AM IST
  • 1/9

 साउथ सुपरस्टार यश अपनी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म रिलीज से पहले 13 अगस्त को इसका म्यूजिक लॉन्च इवेंट हुआ. 
 

  • 2/9

यश अपनी फिल्म की लीड एक्ट्रेसेस के साथ म्यूजिक लॉन्च इवेंट पर पहुंचे. फिल्म रिलीज से पहले यश ने इंडिया टीवी के टॉक शो में उनसे जुड़े कई सवालों के जवाब दिए. 
 

  • 3/9

यश से कहा गया कि आपके रिश्तेदार कहते थे कि इसको कई-कई दिनों तक खाना नहीं मिलता था. हम खाना खिलाते थे. ये पांच दिन नहाता नहीं था हम इसको नहलाते थे. 

Advertisement
  • 4/9

इसके बाद उनसे कहा कि आप जब बड़े स्टार बन गए, तो खुद को हाईएस्टपेड एक्टर बताया और एक फिल्म के लिए पचास करोड़ की मांग की. वो कहते हैं नहीं, इससे ज्यादा सर. 
 

  • 5/9

 यश से पूछा गया कि यहां तक पहुंचने के लिए आपको काफी स्ट्रगल करना पड़ा. थिएटर करना पड़ा. थिएटर में पोछा लगाना पड़ा. थिएटर में चाय पिलाना पड़ा. 
 

  • 6/9

उनसे पूछा गया कि पहले आप कहते थे कि रोमांटिक सीन करते हुए मैं बहुत नर्वस हो जाता था. क्या अब बदल गए हैं. उन्होंने कहा कि 100 प्रतिशत बदल गया हूं. 
 

Advertisement
  • 7/9

यश से पूछा गया कि आपने रावण का रोल क्यों लिया. राम का ले लेते थे. उन्होंने कहा कि राम का भलाई दिखाने के लिए रावण का बुराई भी चाहिए. उनसे पूछा गया कि सारी बुराई दिखाने का ठेका आपने लिया है. 

  • 8/9

एक्टर से कहा कि अब देश के लोग कैसे देखेंगे, एक फिल्म जिसमें रावण सबसे बेस्ट हो. उन्होंने कहा कि रावण भयंकर होना चाहिए, तभी जीत का मजा आता है. वो काम मैं कर रहा हूं. यश ने सारे सवालों के जवाब हंस कर दिए. 

  • 9/9

All Photos: Vinod Singh 

Advertisement
Advertisement
Advertisement