आजकल जेन जी यानी आज की युवा पीढ़ी के लिए म्यूजिक सिर्फ गाने सुनने तक सीमित नहीं है. उनकी पसंद, मूड और लाइफस्टाइल में भी म्यूजिक की खास जगह है. कोई K-pop का फैन है, तो किसी को रॉक और पॉप म्यूजिक पसंद है. सोशल मीडिया, रील्स और लाइव कॉन्सर्ट ने भी कई म्यूजिक बैंड्स को युवाओं के बीच पॉपुलर बनाया है. आइए जानते हैं ऐसे ही 7 म्यूजिक बैंड्स के बारे में, जिनके गाने जेन जी की प्लेलिस्ट में जगह बना सकते हैं. Image Credit-Getty Images
दक्षिण कोरिया का म्यूजिक बैंड BTS दुनिया भर में जेन जी के बीच काफी लोकप्रिय है. इसके गाने, डांस और फैशन युवाओं को अट्रैक्ट करते हैं. डायनमाइट, बटर और बॉय विद लव जैसे गानों ने बैंड को इंटरनेशनल पहचान दिलाई. BTS के फैन्स को आर्मी कहा जाता है, जो सोशल मीडिया पर बैंड के गानों, परफॉर्मेंस और नए प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी एक्टिव रहते हैं. इसके गानों में खुद से प्यार करने, मुश्किलों का सामना करने और अपनी पहचान बनाने जैसे विषय भी देखने को मिलते हैं. Image Credit-Getty Images
ब्लैकपिंक दक्षिण कोरिया का एक मशहूर गर्ल ग्रुप है, जो म्यूजिक के साथ अपने फैशन और स्टेज परफॉर्मेंस के लिए भी जाना जाता है. 'हाउ यू लाइक दैट', DDU-DU DDU-DU और 'किल दिस लव' इसके पॉपुलर गानों में शामिल हैं. जेन जी के लिए ये ग्रुप सिर्फ गानों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके मेंबर्स के स्टाइल, मेकअप और कॉन्फिडेंस को भी पसंद किया जाता है. ब्लैकपिंक के फैन्स को ब्लिंक्स कहा जाता है. सोशल मीडिया पर इसके गाने और डांस अक्सर फैन्स के वीडियो और रील्स में दिखाई देते हैं. Image Credit-Getty Images
ब्रिटेन का बैंड कोल्डप्ले उन लोगों के बीच पॉपुलर है, जिन्हें ऐसे गाने पसंद हैं जो फीलिंग्स से जुड़ते हैं और जिन्हें फ्रेंड्स के साथ या अकेले भी सुना जा सकता है. येलो, फिक्स यू, पैराडाइज और 'अ स्काय फुल ऑफ स्टार्स' इसके चर्चित गानों में शामिल हैं. जेन जी के बीच इस बैंड की पॉपुलैरिटी का एक कारण इसके लाइव कॉन्सर्ट भी हैं, जहां म्यूजिक, लाइट्स और ऑडियंस का साथ मिलकर एक खास एक्सपीरियंस बनाते हैं. भारत में इसके कॉन्सर्ट को लेकर युवाओं की इंटरेस्ट ने भी इसे चर्चा में रखा है. Image Credit-Getty Images
अमेरिका का रॉक बैंड इमैजिन ड्रैगन्स अपने दमदार म्यूजिक और एनर्जी से भरे गानों के लिए जाना जाता है. बिलीवर, थंडर, डेमंस और रेडियोएक्टिव इसके सबसे पहचाने जाने वाले गानों में शामिल हैं. जेन जी के लिए इसके गाने वर्कआउट, ट्रैवल या फ्रैंड्स के साथ टाइम बिताने की प्लेलिस्ट का हिस्सा बन सकते हैं. इसके म्यूजिक में रॉक और पॉप का मेल सुनने को मिलता है, जो इसे अलग-अलग तरह के म्यूजिक पसंद करने वाले युवाओं के लिए भी अट्रैक्शन बनाता है. Image Credit-Getty Images
सेवेन्टीन दक्षिण कोरिया का एक पॉपुलर K-pop ग्रुप है, जो अपने डांस, म्यूजिक और शानदार स्टेज परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. सुपर, हॉट और अजु नाइस इसके चर्चित गानों में शामिल हैं. इस ग्रुप की खास बात ये है कि इसके मेंबर्स म्यूजिक बनाने, गाने लिखने और कोरियोग्राफी तैयार करने में भी योगदान देते हैं. जेन जी के बीच इसके गानों के डांस स्टेप्स, फैन एडिट्स और सोशल मीडिया वीडियो काफी इंटरेस्ट पैदा करते हैं. इसके फैन्स को कैरेट्स कहा जाता है. Image Credit-Getty Images
ब्रिटेन और आयरलैंड से शुरू हुआ वन डायरेक्शन उन बैंड्स में से है, जिनका म्यूजिक आज भी युवाओं के बीच सुना जाता है. वट मेक्स यू ब्यूटीफुल, नाइट चेंजेस, स्टोरी ऑफ माय लाइफ और ड्रैग मी डाउन इसके फेमस गाने हैं. भले ही बैंड लंबे समय से साथ में एक्टिव नहीं है, लेकिन इसके गाने आज भी सोशल मीडिया वीडियो, पुरानी यादों से जुड़े पोस्ट और प्लेलिस्ट में नजर आते हैं. जेन जी के कई युवा इसके म्यूजिक को पुराने दौर की यादों और फ्रेंडशिप से जोड़कर देखते हैं.
Image Credit-Getty Images
द 1975 ब्रिटेन का एक पॉप रॉक बैंड है, जो अपने अलग म्यूजिक स्टाइल और फीलिंग्स से जुड़े गानों के लिए जाना जाता है. समबडी एल्स, अबाउट यू और रॉबर्स इसके फेमस गानों में शामिल हैं. इसके म्यूजिक में प्यार, रिश्तों की उलझन, अकेलापन और खुद को समझने जैसे टॉपिक सुनने को मिलते हैं. जेन जी के उन युवाओं को ये बैंड पसंद आ सकता है, जिन्हें सिर्फ डांस नंबर नहीं, बल्कि ऐसे गाने भी पसंद हैं जिनके बोल उनकी पर्सनल लाइफ और फीलिंग्स से जुड़ते हैं.
Image Credit-Getty Images
म्यूजिक की दुनिया में हर किसी की पसंद अलग होती है. किसी को BTS और ब्लैकपिंक के गाने पसंद आते हैं, तो कोई कोल्ड प्ले और इमैजिन ड्रैगन्स के गाने सुनना पसंद करता है. वहीं, वन डायरेक्शन और द 1975 जैसे बैंड्स के गाने भी युवाओं के बीच अपनी जगह बनाए हुए हैं. जेन जी के लिए म्यूजिक सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि अपने मूड को जाहिर करने, फ्रेंड्स से जुड़ने और यादगार पल बनाने का एक तरीका भी है.
Image Credit-Getty Images