दुबई की हसीना ने तोहफे में दिए अंडरगारमेंट्स, शरमाकर भागा यूट्यूबर, 'लॉक अप' में मची हलचल

लॉक अप 2 को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. शो में यूट्यूबर वरुण यादव उर्फ लैला और देसी ब्लिंग फेम पामेला का मस्तीभरा बॉन्ड फैंस को काफी पसंद आ रहा है. अब पामेला ने वरुण को ऐसा तोहफा दिया, जिसे देखकर आप भी शॉक्ड रह जाएंगे.

Advertisement
पामेला ने लैला को दिया खास गिफ्ट (Photo: Instagram @pamalaserena, @varuun_yadav) पामेला ने लैला को दिया खास गिफ्ट (Photo: Instagram @pamalaserena, @varuun_yadav)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:23 PM IST

लॉक अप में इस समय हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है. शो में कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त लड़ाइयां देखने को मिल रही हैं. लेकिन लड़ाई-झगड़े और टेंशन के माहौल के बीच देसी ब्लिंग फेम पामेला सेरेना और यूट्यूबर वरुण यादव उर्फ लैला का मस्तीभरा बॉन्ड फैंस को काफी एंटरटेनिंग लग रहा है. 

पामेला ने वरुण को दिया खास गिफ्ट

'लॉक अप' में वरुण और पामेला अक्सर एक दूसरे संग फ्लर्ट करते हुए दिखाई देते हैं. दोनों का मस्तीभरा अंदाज लॉक अप के इंटेंस ड्रामे के बीच वहां के माहौल को खुशनुमा बनाए रखता है. दोनों का एंटरटेनिंग क्यूट बॉन्ड शो की हाईलाइट बन चुका है. 

Advertisement

हाल ही के एपिसोड में लैला के बर्थडे पर पामेल अपने दोस्त को खास गिफ्ट देती नजर आईं. पामेला ने लैला को अपनी ब्रा तोहफे में दी. लैला को ब्रा देते हुए पामेला बोलीं- अपनी लास्ट वीडियो में इसने व्हाइट कलर की गंदी सी ब्रा पहन रखी थी. इसलिए मैंने सोचा कि इसे अच्छी सी ब्रा गिफ्ट कर दूं. अगली बार जब वीडियो बनाओगे तो सेक्सी वाली ब्रा यूज करना. 

 

पामेला ये बोलकर वरुण उर्फ लैला को जबरदस्ती ब्रा देने लगती हैं. लेकिन ब्रा देखकर वरुण शरमाते दिखे. वो अनकंफर्टेबल हो गए. वो पामेला से बचते-बचाते नजर आए. ब्रा मिलने पर बाकी सभी लोग भी वरुण से मजे लेते दिखे. वरुण और पामेला की ये क्लिप सोशल मीडिया पर छाई हुई है. फैंस को दोनों का बॉन्ड काफी एंटरटेनिंग लग रहा है. शो में उन्हें काफी पसंद भी किया जा रहा है. 

Advertisement

सुनीता आहूजा-रियाज हुए शो से बाहर

लॉक अप में इस हफ्ते सुनीता आहूजा और रियाज अली बाहर हो गए हैं. सुनीता को हेल्थ इश्यूज की वजह से शो से बाहर किया गया है, जबकि रियाज शो से एलिमिनेट हो गए हैं. रियाज का गेम में कोई खास कॉन्ट्रिब्यूशन देखने को नहीं मिला था, न ही उनका कोई गेम प्लान देखने को मिला, जिसे ध्यान में रखते हुए फराह खान और रितेश देशमुख ने रियाज को बाहर भेजने का फैसला लिया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »