मुश्किल में हार्दिक पंड्या-चहल ने दिया साथ, बोले रणवीर इलाहाबादिया, बताया वेड‍िंग प्लान

रणवीर इलाहाबादिया एक बार फिर चर्चा में हैं. रणवीर ने अपनी शादी को लेकर हिंट दिया है. तभी से फैंस सुपरएक्साइटेड नजर आ रहे हैं. रणवीर की दुल्हन आखिर कौन होगी?

Advertisement
 शादी करेंगे रणवीर इलाहबादिया (Photo: Instagram @beerbiceps) शादी करेंगे रणवीर इलाहबादिया (Photo: Instagram @beerbiceps)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:46 PM IST

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया कभी विवादों की वजह से तो कभी अपने पॉडकास्ट की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं. मगर अब वो अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. जी हां, हाल ही में रणवीर ने शादी को लेकर हिंट दिया, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है. 

शादी करेंगे रणवीर?

दरअसल, फराह खान अपने यू्ट्यूब कुकिंग व्लॉग के लिए रणवीर के घर पहुंचीं. इस दौरान फराह खान और रणवीर ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई बातें शेयर कीं.

Advertisement

रणवीर के हाउस टूर और कुकिंग सेशन के बीच फराह खान के कुक दिलीप ने रणवीर से मस्ती-मजाक में सीरियस सवाल पूछ लिया. दिलीप ने रणवीर से पूछा- आपकी शादी हो गई? इसपर रणवीर ने जवाब दिया-अभी बहुत ही जल्दी कर रहे हैं. सचमें. ये सुनकर फराह खान भी शॉक्ड नजर आईं. उन्होंने कहा कि ये तो बड़ी ब्रेकिंग मिल गई. 

रणवीर को मिला क्रिकेटर्स का सपोर्ट

फराह खान संग बातचीत के दौरान रणवीर ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' को लेकर हुई कंट्रोवर्सी पर भी बात की. रणवीर ने कहा कि उनपर हुई कंट्रोवर्सी के दौरान कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें कॉल करके सपोर्ट दिखाया था. 

रणवीर बोले- जॉन अब्राहम सर ने मुझे कॉल किया था. उन्होंने उस सिचुएशन में मुझे खुद को हैंडल करने को कहा था. उन्होंने ये भी कहा था कि मीडिया में ये सब नॉर्मल है. सोनू निगम, हार्दिक पंड्या, केएल राहुल और युजवेंद्र चहल ने भी मुझे कॉल करके सपोर्ट दिखाया था. 

Advertisement

 

किसके साथ रिलेशनशिप में रणवीर?

बता दें कि रणवीर इलाहाबादिया को लेकर ऐसी चर्चा थी कि वो एक्ट्रेस निक्की शर्मा को डेट कर रहे हैं. लेकिन फिर बाद में दोनों के ब्रेकअप की खबर सामने आई थीं. वहीं, पिछले साल रणवीर ने दिवाली के मौके पर मिस्ट्री गर्ल संग कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. तब ऐसी चर्चा थी कि वो इंफ्लुएंसर और मॉडल जूही भट्ट संग रिश्ते में हैं. मगर दोनों ने कभी अपनी डेटिंग पर कुछ नहीं कहा. अब रणवीर ने जब से शादी करने की बात कही है, तभी से फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर वो किसे डेट कर रहे हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement