'मेरे बच्चे और मेरी क्या गलती?', बोलीं करोड़पति PAK यूट्यूबर की पत्नी, शौहर ने TV पर दिया तलाक

पाकिस्तान के फेमस यूट्यूबर रजब बट्ट ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में ऑनलाइन ही पत्नी को तलाक देने का ऐलान कर दिया. अब उन्होंने लीगल नोटिस भी भेज दिया है. रजब की इस हरकत पर उनके देश की आवाम उनके खिलाफ हो गई है और उन्हें खरी-खोटी सुना रही है.

Advertisement
इमोशनल हुईं रजब की पत्नी (Photo: Social Media) इमोशनल हुईं रजब की पत्नी (Photo: Social Media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:47 PM IST

पाकिस्तान के फेमस यूट्यूबर और व्लॉगर रजब बट्ट इस समय ट्रोल्स के निशाने पर हैं. रजब ने शादी के डेढ़ साल बाद पत्नी ईमान फातिमा से रिश्ता तोड़ दिया है. उन्होंने एक पॉडकास्ट में पत्नी संग तलाक का ऐलान करके हर किसी को हैरान किया. अब रजब ने तलाक का लीगल नोटिस भी भेज दिया है, जिसपर पत्नी का रिएक्शन सामने आया है. 

Advertisement

पत्नी का छलका दर्द

तलाक के नोटिस को रजब की पत्नी ईमान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करके फैंस को जानकारी दी कि रजब उनसे रिश्ता तोड़ रहे हैं. वो इमोशनल होती नजर आईं. ईमान ने पोस्ट में कहा कि रजब ने उनपर झूठे आरोप लगाकर उन्हें और उनके नन्हे बच्चे को अकेला छोड़ दिया है.

ईमान ने तलाक का नोटिस शेयर किया, जिसमें उनके और उनके नन्हे बेटे के हाथ दिखाई दे रहे हैं. पोस्ट के साथ उन्होंने भावुक कैप्शन लिखा- इस रिश्ते को बचाने के लिए मैं खामोश रही. लेकिन फिर भी एक पॉडकास्ट में मुझपर झूठे आरोप लगाए गए और फिर ये लीगल नोटिस भेज दिया. 

'मैं बस यही पूछना चाहती हूं कि मेरी और मेरे बेटे की क्या गलती है? मेरे पास कहने को बहुत कुछ है. मगर रमजान के महीने की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए मैं अभी भी चुप हूं.' 

Advertisement

 

ईमान की पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद से यूट्यूबर रजब बट्ट को पाकिस्तान की आवाम खरी-खोटी सुना रही है. रजब पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है. लोगों का कहना है कि रजब ने तलाक का नोटिस भेजने से पहले अपने मासूम बच्चे के बारे में भी नहीं सोचा. फैंस और सेलेब्स रजब की पत्नी ईमान के सपोर्ट में आगे आ रहे हैं. 

 

 

रजब बट्ट ने साल 2024 में ईमान से ग्रैंड वेडिंग की थी. उनकी शादी पाकिस्तान की सबसे आलीशान शादियों में से एक थी. हर वेडिंग फंक्शन में उन्होंने नोटों की बारिश की थी. दुल्हन पर भी नोट उड़ाए थे. लैविश वेडिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. उनके लग्जरी लाइफस्टाइल ने हर किसी के होश उड़ा दिए थे. 

 

 

मगर शादी के करीब डेढ़ साल बाद रजब ने पत्नी से रिश्ता तोड़ने का ऐलान कर दिया है. रजब ने पॉडकास्ट में पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो उनके पेरेंट्स की इज्जत नहीं करती थीं. शादी के बाद वो ससुराल के बजाए मायके में ही रहती थीं. सिर्फ डेढ़ महीना ही वो पत्नी के साथ रहे थे. मगर ईमान के भाई का कहना है कि रजब ने प्रेग्नेंसी की हालत में ईमान को चीट किया था. अब कौन कितना सच बोल रहा है ये भी जल्द ही सामने आ जाएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement