बोपन्नाल ने पकड़ा हाथ... शरमाईं निहारिका, सहवाग के शो में लगा रोमांस का तड़का?

Rise & Fall Season 2 में निहारिका तिवारी और जशवंत बोपन्ना की नजदीकियां चर्चा में हैं. जानें फ्लर्टिंग, अकृति नेगी से दोस्ती और सोरब बेदी से ब्रेकअप की पूरी कहानी.

Advertisement
जशवंत पर आया निहारिका का दिल? (Photo: Screengrab) जशवंत पर आया निहारिका का दिल? (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST

रियलिटी शो Rise & Fall Season 2 में इन दिनों निहारिका तिवारी और जशवंत बोपन्ना की बढ़ती नजदीकियां खूब चर्चा बटोर रही हैं. कभी आंखों की तारीफ, कभी फ्लर्टिंग और कभी हाथ पकड़कर छेड़ना... दोनों की केमिस्ट्री देखकर दर्शकों के मन में रोमांस की घंटियां बजने लगी हैं. हालांकि, दोनों का कहना है कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं. निहारिका तो साफ कह चुकी हैं कि वह जशवंत के साथ कोई रोमांटिक एंगल नहीं चाहतीं.

Advertisement

जशवंत ने की आंखों की तारीफ, शरमा गईं निहारिका

शो के एक प्रोमो में पेंटहाउस के अंदर दोनों के बीच मजेदार बातचीत देखने को मिली. निहारिका ने जशवंत से पूछा कि वह बार-बार उन्हें क्यों देख रहे हैं? इस पर जशवंत ने कहा कि उनकी आंखें बेहद खूबसूरत हैं और जब वह भी उन्हें देखती हैं, तो उनका भी नजरें मिलाना लाजमी है.

निहारिका ने मजाक में कहा कि वह इन सब चीजों से दूर रहती हैं और अगर वह देखना बंद कर दें, तो जशवंत भी उन्हें देखना बंद कर दें. लेकिन जशवंत कहां मानने वाले थे. उन्होंने निहारिका का हाथ पकड़कर दूरी बनाए रखने की बात कही. इस पर निहारिका शर्माती नजर आईं. अब इस नजारे को देखकर फैंस के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है.

जशवंत की एक्स अकृति से है निहारिका की दोस्ती

Advertisement

इस कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब पता चलता है कि निहारिका की जशवंत की एक्स गर्लफ्रेंड अकृति नेगी से भी अच्छी दोस्ती है. जशवंत और अकृति की मुलाकात MTV Splitsvilla X5 में हुई थी, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए. ऐसे में निहारिका और जशवंत की नजदीकियों ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. हालांकि, अकृति और निहारिका की दोस्ती में दरार आने की कोई पुष्टि नहीं हुई है.

सौरब बेदी से ब्रेकअप, फिर डेलनाज की एंट्री

निहारिका इससे पहले सौरब बेदी के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में थीं. दोनों की मुलाकात Splitsvilla X6 में हुई थी. सितंबर 2026 में निहारिका ने अपने ब्रेकअप की पुष्टि की थी.

इसके बाद अक्टूबर में सौरब ने डेलनाज दरुवाला के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं. सोशल मीडिया पर खूब सवाल उठे, लेकिन सोरब के धोखा देने की चर्चाओं की पुष्टि नहीं हुई है. दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर अलग-अलग बातें कही हैं.

निया शर्मा से भी भिड़ चुकी हैं निहारिका

Splitsvilla X6 के फिनाले में निहारिका की होस्ट निया शर्मा से तीखी बहस भी खूब वायरल हुई थी. निया ने निहारिका पर उन्हें इंटरव्यू और पॉडकास्ट में पक्षपाती कहने का आरोप लगाया. दोनों के बीच जमकर जुबानी जंग हुई.

Advertisement

अब सवाल यही है कि जशवंत और निहारिका की ये नजदीकियां सिर्फ दोस्ती हैं या शो में कोई नया रोमांटिक ट्विस्ट आने वाला है? फिलहाल दर्शकों की नजरें दोनों पर टिकी हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »