ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं साउथ एक्ट्रेस Hamsa Nandini, Bald लुक में शेयर किया स्ट्रांग मैसेज

हमसा नंदिनी साउथ की जानी-मानी और पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं. कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था. किसे पता था  जो एक्ट्रेस हंसी-खुशी अपना जन्मदिन मना रही है. वो आज सोशल मीडिया पर फैंस को ब्रेस्ट कैंसर होने की जानकारी देगी.

Advertisement
हमसा नंदिनी हमसा नंदिनी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 1:18 PM IST
  • साउथ एक्ट्रेस हमसा नंदिनी को हुआ कैंसर
  • सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

सदियों से  कैंसर महिलाओं के लिये एक गंभीर समस्या बना हुआ है. आम महिलाओं के साथ न जानें कितनी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जो इस बीमारी के दर्द से गुजरी चुकी हैं. सोनाली बेंद्रे, मनीषा कोइराला, लीजा रे जैसी तमाम एक्ट्रेसे ने इस बीमारी को मात देकर बड़ी जीत हासिल की है. अब इस लिस्ट में साउथ एक्ट्रेस हमसा नंदिनी का नाम भी शामिल हो गया है.  हमसा नंदिनी को स्तन कैंसर है, जिसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक स्ट्रांग मैसेज शेयर किया है. 

Advertisement

कैंसर से पीड़ित हैं हमसा नंदिनी 
हमसा नंदिनी साउथ की जानी-मानी और पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं. कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था. किसे पता था जो एक्ट्रेस हंसी-खुशी अपना जन्मदिन मना रही है. वो आज सोशल मीडिया पर फैंस को ब्रेस्ट कैंसर होने की जानकारी देगी. हमसा नंदिनी कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं. ये बात जानने के बाद कोई भी घबरा जाये. पर हमसा ने घबराने के बजाये अपने फैंस के साथ स्ट्रांग पोस्ट शेयर किया है. 

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये हमसा नंदिनी ने बताया कि वो कैसे इस गंभीर बीमारी से जंग लड़ रही हैं. वो लिखती हैं कि करीब 4 महीने पहले उन्हें अपने ब्रेस्ट में हल्की सी गांठ महसूस हुई. इस पल उन्हें पता चल गया था कि अब उनकी जिंदगी कभी पहले सी नहीं हो पायेगी. एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि आज से 40 साल पहले उनकी मां की मृत्यु भी स्तन कैंसर की वजह से हुई थी. तब से वो एक डर के साये में जी रही थीं. एक्ट्रेस का डर उस वक्त सच साबित हुआ. जब मेडिकल जांच में उनके ब्रेस्ट कैंसर की बात सामने आई. 

Advertisement

Biopsy जांच से हुआ खुलासा
एक्ट्रेस ने बताया कि डॉक्टर के कहने पर उन्होंने Biopsy जांच कराई थी, जिसके बाद ये कंफर्म हो गया कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है. अब तक 9 बार कीमोथेरेपी भी की जा चुकी है और एक्ट्रेस बहादुरी के साथ ये लड़ाई लड़ रही हैं. हमसा नंदिनी लिखती हैं कि वो इस को बीमारी उनके जीवन को परिभाषित नहीं करने देंगी. हमसा लिखती हैं 'मैं हंस कर ये लड़ाई लडूंगी और जीत कर दिखाउंगी.'

वो कहती हैं कि 'मैं अपनी कहानी सबको बताउंगी, ताकि मैं दूसरों को शिक्षित और प्रेरित करने में मदद कर सकूं.' एक्ट्रेस ने निडर होकर बॉल्ड लुक में फोटो भी शेयर की है. उम्मीद है कि वो जल्द ही कैंसर को मात दे कर जोरदार कमबैक करेंगी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement