रोज दर्द झेलती है मशहूर एक्ट्रेस, काम में अड़चन बनी बीमारी, 39 की उम्र में बनेंगी मां

समांथा रुथ प्रभु बहुत जल्द मां बनने वाली हैं. वो इन दिनों अपनी फिल्म मां इंति बंगाराम को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि इस फिल्म को करने में वो थोड़ी घबराई हुई थीं क्योंकि उन्हें डर था कहीं वो वापस बीमार ना पड़ जाएं.

Advertisement
बीमार हैं समांथा रुथ प्रभु (Photo: x/@ActressDynamic) बीमार हैं समांथा रुथ प्रभु (Photo: x/@ActressDynamic)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:58 PM IST

साउथ इंडियन एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी नई फिल्म मां इंति बंगाराम की सक्सेस एंजॉय कर रही हैं. इसमें उनका एक्शन अवतार लोगों को बड़ा पसंद आ रहा है. समांथा के लिए इस समय डबल खुशियों वाला भी माहौल है. वो जल्द मां बनने वाली हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने एक इवेंट में खुद दी. 

समांथा और उनके पति राज निदिमोरू की शादी को छह महीने बीत चुके हैं. एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी न्यूज सुनकर उनके फैंस बड़े खुश हैं. मां बनने से पहले, समांथा एक छोटे मैटरनिटी ब्रेक पर भी जाने वाली हैं जिसका जिक्र उन्होंने खुद किया. हालांकि वो इस दौरान अपनी गंभीर बीमारी से भी जूझ रही होंगी. 

Advertisement

समांथा रुथ प्रभु मायोसिटिस नाम की परेशानी का सामना कर रही हैं, ये बीमारी ऑटोइम्यून में आई दिक्कत वजह से होती है. इसमें शरीर का इम्यून सिस्टम गलती से अपनी ही स्वस्थ मांसपेशियों पर हमला करने लगता है. समांथा को ये बीमारी साल 2022 से शुरू हुई थी, ठीक उस समय के एक साल बाद जब उनका एक्टर नागा चैतन्य से डिवोर्स हुआ था. 

समांथा को हुई अपनी बीमारी से दिक्कत

हाल ही में समांथा ने अपनी बीमारी पर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया है कि मायोसिटिस की वजह से उनके काम और शरीर पर बहुत बुरा असर पड़ा है. ईटाइम्स से बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा- मैं हर सुबह उठकर यही दुआ करती हूं कि आज कोई ऐसी बात ना हो जो मेरी तबीयत बिगाड़ दे, और मेरे अंदर पूरे दिन शूटिंग करने की ताकत और हिम्मत बनी रहे.

Advertisement

'मन में हमेशा एक छोटा-सा डर रहता है कि कहीं दिनभर का काम पूरा करने के लिए मुझमें एनर्जी ना बची हो. जब मुझे पहली बार मां इंति बंगाराम फिल्म का ऑफर मिला था, तो मैं बहुत घबरा गई थी. मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं ये फिल्म कर पाऊंगी या नहीं, और मेरा शरीर मेरा साथ देगा भी या नहीं. लेकिन जब जिंदगी कुछ सीमाएं और मुश्किलें देती है, तो आप हर दिन और हर मौके का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करते हैं.' 

समांथा ने आगे कहा- मैं इस समय अपनी जिंदगी के बहुत अच्छे फेज में हूं और अब मैं मां बनने के लिए कुछ समय का ब्रेक लेना चाहती हूं. हालांकि, कुछ समय तक मैं पर्दे पर नजर नहीं आऊंगी, लेकिन मेरे पास कई फिल्में हैं जिन्हें मुझे प्रोड्यूस करना है. इसके अलावा मेरे दूसरे बिजनेस भी हैं, जिनकी जिम्मेदारी भी मुझे संभालनी है. इसलिए इस मायने में मैं काम से पूरी तरह ब्रेक नहीं ले रही हूं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »