'कोई मुझे छुएगा तो हाथ तोड़ दूंगी', जब बोलीं मोनालिसा, बगल में बैठे हंस रहे थे सनोज मिश्रा

महाकुंभ से लाइमलाइट में आईं मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं. लेकिन एक वक्त ऐसा था जब वो सनोज मिश्रा के गुणगान गाती थीं. दूसरी तरफ, सनोज मिश्रा ने एक्ट्रेस की बातों को सिरे से नकारा है.

Advertisement
मोनालिसा का सनोज मिश्रा पर आरोप (Photo: Screengrab) मोनालिसा का सनोज मिश्रा पर आरोप (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:22 PM IST

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा सुर्खियों में बनी हुई हैं. इसी महीने उन्होंने फरमान खान संग इंटरफेथ मैरिज की. तबसे उनके सुर बदले हुए हैं. वो अपने पेरेंट्स को कोस रही हैं. जिस डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें स्टार बनाया, उन पर छेड़छाड़ के आरोप लगा रही हैं. मोनालिसा में आए 360 डिग्री चेंज के बाद फैंस के लिए उनकी बातों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है.

Advertisement

मोनालिसा के गंभीर आरोप
हाल ही में उन्होंने सनोज मिश्रा और अपने परिवार को लेकर गंभीर खुलासे किए. मोनालिसा ने कहा कि डायरेक्टर ने शूटिंग के दौरान उन्हें गलत तरीके से छुआ था. परिवार को बताया तो उन्होंने चुप रहने को कहा. सनोज मिश्रा ने इन दावों का खंड़न किया. इस बीच इंटरनेट पर उनका एक पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें वो सनोज मिश्रा संग हंसती दिख रही हैं.

मोनालिसा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर कोई उन्हें टच भी कर ले तो उसका हाथ तोड़कर हाथ में दे दूंगी. इतनी ताकत है तो हम में.

जिस दौरान मोनालिसा ये बात बोल रही थीं, डायरेक्टर सनोज मिश्रा उनके बगल में बैठे हुए थे. मोनालिसा पहले मीडिया के सामने खुलकर नहीं बोल पाती थीं. वो शरमाती थीं. इसलिए जब वो हाथ तोड़ने की बात करती हैं तो शरमाकर अपनी आवाज की कम कर लेती हैं. तब सनोज मिश्रा हंसते हुए उन्हें अपनी बात को जोर से कहने को बोलते हैं. तब मोनालिसा ने अपनी बात को कॉन्फिडेंस के साथ कहा. इस दौरान सनोज मिश्रा मुस्कुराते हुए दिखे. उन्होंने मोनालिसा की बात पर हामी भरी. अब सालों बाद मोनालिसा इन्हीं सनोज के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप लगा रही हैं. अब मोनालिसा सच बोल रही हैं या सनोज मिश्रा, ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन इंटरनेट पर लोग मोनालिसा को मौकापरस्त बता रहे हैं.

Advertisement

मोनालिसा ने हालिया इंटरव्यू में अपनी फैमिली पर भड़कते हुए कहा कि वो मां-बाप के प्यार को तरसी हैं. उन्होंने अपने भाई बहनों को पाला है. उनकी मां शराब पीती हैं और पिता दूसरी महिलाओं संग रिश्ते में रहे. मोनालिसा के इन दावों ने बवाल मचाया. हालांकि फैमिली ने आरोपों को निराधार बताया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »