इंतजार खत्म, इस दिन आएगा मनोज बाजपेयी की 'द फैमिली मैन' के दूसरे सीजन का ट्रेलर

सोशल मीडिया के जरिए अमेजन ने फैंस संग ये खुशखबरी साझा की है. ट्विटर पर एक पोस्टर शेयर कर वेब सीरीज से जुड़ी डिटेल्स साझा की गई है. इस वेब सीरीज का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे थे.

Advertisement
मनोज बाजपेयी मनोज बाजपेयी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2021,
  • अपडेटेड 2:46 PM IST

अमेजन प्राइम वीडियो अपनी जोड़ी राज एंड डीके के साथ अमेजन ओरिजिनल सीरीज 'द फैमिली मैन' के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज करने जा रहा है. नए सीजन का ट्रेलर कल यानी बुधवार के दिन लॉन्च किया जाएगा. सोशल मीडिया के जरिए अमेजन ने फैंस संग ये खुशखबरी साझा की है. ट्विटर पर एक पोस्टर शेयर कर वेब सीरीज से जुड़ी डिटेल्स साझा की गई है. इस वेब सीरीज का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे थे. 

Advertisement

श्रीकांत की हो रही वापसी

नए सीजन में, देश के सबसे प्यारे फैमिली मैन उर्फ श्रीकांत तिवारी उर्फ मनोज बाजपेयी ने आखिरकार अपनी मोस्ट अवेटेड एक्शन स्पाई थ्रिलर के साथ वापसी कर ली है. इस बार यह संघर्ष अधिक इंटेंस होगा क्योंकि न केवल वह अपने परिवार और अपने डिमांडिंग प्रोफेशनल लाइफ को संतुलित करने के लिए संघर्ष कर रहे है, बल्कि उसे एक नई नेमसिस 'राजी' (सामंथा अक्किनेनी) का भी सामना करना पड़ रहा है.

 

साउथ एक्ट्रेस सामंथा का डिजिटल डेब्यू

पुरस्कार विजेता अमेजन ऑरिजिनल सीरीज के साथ दक्षिण सुपरस्टार सामंथा अक्किनेनी अपना डिजिटल डेब्यू कर रही हैं. जो पद्मश्री मनोज बाजपेयी, प्रियामणि सहित अन्य कलाकारों संग कास्ट में शामिल हो गई हैं. साथ ही शारिब हाशमी, सीमा बिस्वास, दर्शन कुमार, शरद केलकर, सनी हिंदुजा, श्रेया धनवंतरी, शहाब अली, वेदांत सिन्हा और महक ठाकुर जैसे प्रतिभाशाली कलाकार की टोली भी नजर आएगी. शो में तमिल सिनेमा के अविश्वसनीय कलाकार जैसे कि माइम गोपी, रवींद्र विजय, देवदर्शिनी चेतन, आनंदसामी और एन. अलगमपेरुमल भी शामिल हैं जिन्हें वेब सीरीज में देखना उत्साहवर्धक होगा.

Advertisement

कभी बैंक में नौकरी करती थीं सलमान-माधुरी की ऑनस्क्रीन मां रीमा लागू, ऐसे बनीं एक्ट्रेस

गुरुद्वारों की तरह मस्जिद में बनें कोविड हेल्थकेयर फैसिलिटी, मुस्लिम एक्टर की मांग

मिडिल क्लास शख्स का संघर्ष

"द फैमिली मैन" एक तेज, एक्शन-ड्रामा सीरीज है, जो एक मिडिल क्लास शख्स श्रीकांत तिवारी की कहानी है और वह राष्ट्रीय जांच एजेंसी के एक विशेष सेल के लिए काम करता है. इस सीरीज में श्रीकांत के तंग जीवन को दर्शाया गया है जहां वह अपने सीक्रेट, कम इनकम, उच्चस्तरीय दबाव, रिस्की नौकरी और एक पति व पिता होने के बीच संतुलन बनाने के लिए संघर्ष करते हैं. यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो एक विश्वस्तरीय जासूस है. डी2आर फिल्म्स द्वारा निर्मित शो द फैमिली मैन जल्द ही तमाम देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से अमेजन प्राइम वीडियो पर लॉन्च होगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »