हरियाणी क्वीन सपना चौधरी का जलवा दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है. हर रोज सपना अपने नये हुनर से लोगों को हैरान करती रहती हैं. नोटिस करने वाली बात ये है कि सपना चौधरी खुद को हर रंग में ढालना भी जानती हैं. फिर चाहें बात डांस परफॉर्मेंस की हो या इंस्टाग्राम रील बनाने की. इसलिये सपना हर बार भीड़ में सबसे अलग और खास नजर आती हैं. सबूत उनकी लेटेस्ट इंस्टाग्राम रील है.
वीडियो में दिखा सपना का धाकड़ अंदाज
'म्हारी छोरियां छोरो से कम हैं क्या' ये डायलॉग सुनने के बाद जहन में अगर सबसे पहला नाम किसी का आता है, तो वो सपना चौधरी ही हैं. सपना के हर अंदाज में धाकड़पन कूट-कूट कर भरा हुआ है. इस बात पर यकीन दिलाने के लिये उनकी इंस्टाग्राम रील ही काफी है. वैलेंटाइन डे के मौके पर सपना चौधरी ने पावरफुल डायलॉग बोलते हुए वीडियो शेयर किया है.
वीडियो में सपना कह रही हैं, 'जब तक हम आपसे आप करके बात रहे हैं, तब तक आप हैं. वरना हम भी आपके बाप हैं.' इस डायलॉग पर सपना ने जितनी अच्छी लिप्सिंग की है, उतने ही अच्छे एक्सप्रेशन भी दिये हैं. बेबी डॉल के अंदाज में सपना चौधरी ने एकदम कड़क डायलॉग मारा है. क्यों सपना को फ्लावर समझ रहे थे क्या, फायर हैं वो.
Arjun Kapoor की बाहों में Malaika Arora, तस्वीर से ज्यादा रोमांटिक है कैप्शन
लोगों के लिये प्रेरणा हैं सपना की जर्नी
सपना चौधरी का जन्म हरियाण के रोहतक में हुआ था. हरियाणी स्टार बनने से पहले उन्होंने लाइफ में कई सारी मुसीबतें झेली. सपना बचपन से पुलिस में भर्ती होने का सपना देखती थीं. पर महज 12 साल की उम्र में उनके सिर से पिता का साया उठ गया. पिता की मौत के बाद उनकी ये ख्वाहिश अधूरी रह गई. इसके बाद वो जिस मुकाम पर पहुंची चुकी हैं, सब जानते ही हैं. खैर, सपना के संघर्ष पर लंबी बातें बाद में होंगी. फिलहाल आप आज उनकी ये इंस्टा रील एंजॉय करिये.
aajtak.in