Film Wrap: 'रामायण' का ट्रेलर क्यों हुआ पोस्टपोन? सलमान खान की पोस्ट के बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन

फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- तमन्ना भाटिया ने साउथ और बॉलीवुड को लेकर बात की है. इसके अलावा रामायण का ट्रेलर सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में दिखाया गया है.

Advertisement
रामायण का ट्रेलर क्यों नहीं हुआ रिलीज? (Photo: Screengrab) रामायण का ट्रेलर क्यों नहीं हुआ रिलीज? (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:31 PM IST

शुक्रवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. रामायण के ट्रेलर लॉन्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस को निराशा मिली है. ट्रेलर पोस्टपोन कर दिया गया. वहीं दूसरी ओर सलमान खान की पोस्ट के बाद सोनम वांगचुक ने अपना अनशन खत्म किया.

'साउथ में बंदिशें, हिंदी में आजादी', तमन्ना भाटिया ने खोला फिल्म इंडस्ट्री का राज
एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं. अब उन्होंने साउथ इंडस्ट्री और हिंदी सिनेमा को लेकर बड़ा बयान दिया है. 

'उड़ता हुआ हाथी दिखा', Comic-Con में छाया 'रामायण' का ट्रेलर, VFX सीन ने उड़ाए होश
सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में 'रामायण पार्ट 1' के ट्रेलर को दर्शकों से जबरदस्त रिएक्शन मिले और एक दर्शक का रिव्यू ऑनलाइन वायरल हो गया. उन्होंने फुटेज को शानदार और जबरदस्त बताया.

'इट्स डन ब्रो', सलमान खान की पोस्ट के बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया था अनशन, बने मीम्स
सलमान खान ने सोनम वांगचुक को लेकर बीते गुरुवार को एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने उनसे अपना आंदोलन खत्म करने की अपील की थी.  अब चूंकि सोनम वांगचुक ने अपना अनशन खत्म कर लिया, तो सोशल मीडिया पर सिर्फ सलमान की चर्चा हो रही है. 

धोनी-अनुष्का संग किया काम, मजबूरी में पॉर्न स्टार बना एक्टर, घरवाले हैरान, बहन बोली- बुरा लगता है
बॉलीवुड और टेलीविजन में आने वाले हर एक्टर की किस्मत अच्छी नहीं होती. कई बार लोग बी-ग्रेड और पॉर्न मूवीज करने पर मजबूर हो जाते हैं.  शेक्सपियर त्रिपाठी भी उन्हीं सितारों में से हैं, जिन्हें ग्लैमर वर्ल्ड छोड़कर पॉर्न इंडस्ट्री का हिस्सा बनना पड़ा. उन्होंने ये काम मजबूरी में शुरू किया.

Advertisement

रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर का बढ़ा इंतजार, मेकर्स ने किया पोस्टपोन, बताई खास वजह
रामायण के ट्रेलर लॉन्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस को निराशा मिली है. नितेश तिवारी की फिल्म का ट्रेलर लॉन्ट पोस्टपोन हो गया है. मेकर्स ने इस  इस फैसले के पीछे की वजह नहीं बताई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »