बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में आज भी खबरों का जबरदस्त तड़का देखने को मिला. एक तरफ प्रदर्शन में शामिल होने के दौरान एक्ट्रेस आयशा खान ने पुलिस हिरासत में लिए जाने का दावा किया, तो दूसरी तरफ आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड लरिसा बोनेसी ने बॉलीवुड में कास्टिंग काउच के दर्दनाक अनुभव साझा कर सभी को चौंका दिया. वहीं कई और सितारे भी अपने बयानों और अपडेट्स को लेकर सुर्खियों में रहे. अगर दिनभर की कोई बड़ी एंटरटेनमेंट खबर आपसे छूट गई है, तो पढ़िए Film Wrap में मनोरंजन जगत की टॉप 10 खबरें.
शादीशुदा-2 बच्चों के पिता संग 'मदहोश' हुईं तारा सुतारिया, बाथटब में दिए पोज, Viral Photos
यश और तारा सुतारिया इन दिनोंल खूब सुर्खियों में हैं. हाल ही में टॉक्सिक फिल्म से मदहोश गाना रिलीज हुआ जिसने लोगों का खूब ध्यान खींचा. इनकी केमिस्ट्री की खूब चर्चा हुई. यश और तारा ने गाने में जमकर स्टीमी सीन्स दिए हैं. गाना देख फैंस जहां इसकी तारीफ करते नहीं थके वहीं यूजर्स ने हद से ज्यादा बोल्ड सीन्स पर सवाल उठाए.
'घिन आती है', फिरंगी मॉडल समझ फायदा उठाने की कोशिश, टूटा एक्ट्रेस का दिल, करना चाहती थी 'QUIT'
आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड बनकर चर्चा में आईं ब्राजिलियन मूल की एक्ट्रेस लरिसा बोनेसी गो गोवा गॉन और थिक्का जैसी कई फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं. वो हाल ही में दुल्हनिया ले आएगी फिल्म में नजर आने वाली हैं. लरिसा 32 साल की हैं, और सालों से बॉलीवुड में नाम बनाने की कोशिश कर रही हैं. लेकिन इस बीच वो कई बार कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं. सिद्धार्थ कनन से बातचीत में इसका खुलासा करते हुए उन्होंने अपना दर्द जाहिर किया.
एक्टर सान्वी तलवार ने अपने टेलीविजन करियर के सबसे चर्चित विवादों में से एक के बारे में खुलकर बात की है. एक्ट्रेस ने हाल ही में करण कुंद्रा के साथ काम करने के अपने अनुभव को याद किया और उस घटना का ज़िक्र किया जिसने सालों पहले सुर्खियां बटोरी थीं. हालांकि उस समय इस मामले पर काफी चर्चा हुई थी, लेकिन अब सान्वी ने अपनी बात रखी है और बताया है कि सेट पर वह असहज स्थिति कैसे बनी.
देशभर में स्टूडेंट्स का प्रदर्शन बढ़ता जा रहा है. जहां एक तरफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट चल रहा है, वहीं मुंबई में भी स्टूडेंट्स सड़कों पर अपने हक की लड़ाई लड़ने पहुंचे. इस बीच फिल्म 'धुरंधर' फेम एक्ट्रेस आयशा खान को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस को सड़क किनारे खड़े होने के दौरान हिरासत में ले लिया है.
लग्जरी होटल से करोड़ों कमाती हैं शिल्पा शेट्टी, पति ने खोला सीक्रेट, बोले- घर नहीं लातीं एक भी रुपया
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का लग्जरी रेस्टोरेंट ब्रांड बास्टियन अक्सर अपनी आलीशान लाइफस्टाइल, सेलिब्रिटी कस्टमर और करोड़ों की कमाई को लेकर चर्चा में रहता है. अब उनके पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने इस बिजनेस से जुड़ा ऐसा खुलासा किया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क