आज का दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी रोचक रहा. नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा दिया. कई बॉलीवुड सेलेब्स जैसे विजय वर्मा, स्वरा भास्कर, सोनाक्षी सिन्हा ने इसपर खुशी जाहिर की. सोनाक्षी ने अपना एक वीडियो भी साझा किया जिसमें उन्होंने GenZ के जज्बे की जमकर तारीफ की.
वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री की स्टार एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने हाल ही में मां बनने की इच्छा जाहिर की. उनके नए रियलिटी शो भोजपुरी बवाल का एक प्रोमो सामने आया था, जिसमें एक्ट्रेस ने ये बात शेयर की.
'बदसूरत हो तुम', ये कहकर पति ने तोड़ी शादी, मशहूर एक्ट्रेस का छलका दर्द
क्योंकि सास भी सीरियल में नजर आने वालीं अपरा मेहता ने अपनी शादी में आई तकलीफों के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि वो दर्शन जरीवाला से कैसे अलग हुईं और उसके बाद उनकी जिंदगी में कितने बदलाव आए.
GenZ का आंदोलन, सलमान खान के तीन पोस्ट...ऐसे छा गए भाईजान
सलमान खान तीन दिनों में देश के अंदर चल रहे मुद्दों पर बोलकर अनजाने में ही सही, लेकिन सारा क्रेडिट ले गए हैं. सोशल मीडिया पर हर तरफ सिर्फ वही छाए हुए हैं. GenZ ने उन्हें अपना फेवरेट स्टार बना लिया है.
रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर लीक हुआ रणबीर की रामायण का पूरा ट्रेलर! रावण बने यश की दिखी झलक
सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में रामायण की पूरी टीम ने अपनी फिल्म का ट्रेलर प्रेजेंट किया था. लेकिन लगता है कि वहीं मेकर्स की तरफ से एक बड़ी भूल हो गई, क्योंकि किसी अनजान शख्स ने फिल्म का पूरा ट्रेलर सोशल मीडिया पर लीक कर दिया है.
'मैं मां बनना चाहती हूं', आम्रपाली दुबे ने जताई इच्छा, एक्ट्रेस के फैसले पर हैरान परिवार
भोजपुरी इंडस्ट्री की लेडी सुपरस्टार आम्रपाली दुबे की जियो हॉटस्टार पर आने वाले रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' से एक वीडियो वायरल हो रही है. जहां एक्ट्रेस ने अपने जीवन के सबसे बड़े फैसलों में से एक का खुलासा किया है.
NEET पेपर लीक और छात्रों की सुसाइड मामले में चल रहे विरोध प्रर्दशन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर स्वरा भास्कर, आयशा खान समेत कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क