सोनू सूद बोले- कोरोना का खतरा, सरकार स्थगित करे NEET-JEE एग्जाम

सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा- भारत सरकार से मेरी ये अपील है कि देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए #Neet/#JEE के एग्जाम पोस्टपोन किए जाएं. कोविड 19 की स्थिति में हमें अत्यंत सावधानी बरतनी चाहिए, ना कि स्टूडेंस की जिंदगी को खतरे में डालना चाहिए.

Advertisement
सोनू सूद सोनू सूद

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 12:26 AM IST

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने कोरोना वायरस के कारण सोशल मीडिया पर सरकार से NEET-JEE के एग्जाम पोस्टपोन करने की रिक्वेस्ट की है. सोनू सूद ने ट्वीट कर लिखा- भारत सरकार से मेरी ये अपील है कि देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए #Neet/#JEE के एग्जाम पोस्टपोन किए जाएं. कोविड 19 की स्थिति में हमें अत्यंत सावधानी बरतनी चाहिए, ना कि स्टूडेंस की जिंदगी को खतरे में डालना चाहिए. #PostponeJEE_NEETinCOVID.

Advertisement

चेतन भगत ने क्या लिखा?
वहीं चेन भगत ने ट्वीट किया-  मुझे लगता है कि कुछ ही महीनों में वैक्सीन के आने की उम्मीदें हैं.  NEET और JEE को तब तक के लिए स्थगित कर दिया जाए और 2021 की शुरुआत में स्थिति देखी जाए. एंट्रेंस एग्जाम वैसे भी पर्याप्त चिंता का कारण होता है, कोविड की चिंता को जोड़ना आवश्यक नहीं है.

मालूम हो कि कोरोना वायरस की इस परिस्थिति में JEE-NEET के एंट्रेंस एग्जाम को लेकर छात्रों के बीच चिंताएं हैं. ये एग्जाम सितंबर महीने में होने जा रहे हैं. इन परीक्षाओं को लेकर तमाम छात्र लगातार स्थगित करने की मांग रहे हैं. ऐसी मांग देश में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए की जा रही है.

 

वहीं सुप्रीम कोर्ट ने इन परीक्षाओं को आयोजित करने के लिए हरी झंडी दे दी है. सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद नेशनल टेस्ट‍िंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की लिस्ट और जरूरी गाइडलाइन जारी कर दी है. मालूम हो कि दिल्ली के श‍िक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार से मांग की थी वो JEE-NEET परीक्षाएं कैंसिल कर दें. सिसोदिया ने कहा था JEE-NEET की परीक्षा के नाम पर लाखों छात्रों की जिंदगी से केंद्र सरकार खेल रही है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »