'चक दे इंडिया' फेम एक्टर रमाकांत दायमा का निधन, दोस्त ने शेयर किया अनसीन वीडियो, फैंस हुए इमोशनल

एक्टर रमाकांत दायमा का 85 की उम्र में निधन हो गया है. वो कई महीनों से बीमार थे. रमाकांत हिंदी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार थे. फैंस ने उन्हें नम आंखों से अलविदा कहा है.

Advertisement
Ramakant Dayama Died (Photo: Instagram @ramakant_daayama) Ramakant Dayama Died (Photo: Instagram @ramakant_daayama)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:14 PM IST

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है. जाने माने एक्टर रमाकांत दायमा का निधन हो गया है. जानकारी के मुताबिक, वो 85 साल के थे. कई महीनों से बीमार चल रहे थे. उनकी दोस्त और एक्ट्रेस शुभांगी लटकार ने मौत की खबर को कंफर्म किया है. शुभांगी ने इमोशनल नोट भी लिखा. फिल्म और टीवी सेलेब्स ने रमाकांत की मौत पर दुख जताया है. हर कोई नम आंखों से एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहा है.

Advertisement

रमाकांत का निधन

शुभांगी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें रमाकांत जिंदादिली के साथ डांस करते हुए दिख रहे हैं. घर में महफिल सजी है. रमाकांत सबको डांस कर और गाना गाकर एंटरटेन कर रहे हैं. उनका ये वीडियो देखकर फैंस की आंखें नम हो रही हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि रमाकांत जानते थे कैसे चुनौतियों के बावजूद लाइफ को एंजॉय करना है. एक्ट्रेस ने बताया कि रमाकांत कई महीनों से बीमार चल रहे थे. वो रमाकांत के साथ काम करना चाहती थीं. लेकिन अब वो सपना कभी पूरा नहीं हो पाएगा.

CINTAA ने भी रमाकांत की मौत पर दुख जताया है. X पर एक खास पोस्ट शेयर कर उनके अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार को लेकर जानकारी शेयर की गई है. रमाकांत की गिनती वर्सेटाइल एक्टर्स में की जाती थी. उन्होंने फिल्म चक दे इंडिया, राम सेतु, मुंबई सागा, ब्रदर्स, ड्राइव, पा में काम किया था. रमाकांत ने कई बॉलीवुड फिल्मों में सपोर्टिंग रोल्स निभाए थे. स्पोट्स ड्रामा चक दे इंडिया में उन्होंने एसोसिएशन मेंबर का रोल प्ले किया था. ये फिल्म 2007 में आई थी. शाहरुख खान की फिल्म में उनका काफी पसंद किया गया. 

Advertisement

क्या करते हैं पत्नी-बच्चे?

फिल्मी पर्दे पर अपनी धाक जमाने के बाद रमाकांत ने ओटीटी प्लेटफॉर्म का रुख किया. वो स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी, मेड इन हेवन और फर्जी जैसे शोज में भी दिखे थे. रमाकांत अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं. उनके दोनों बच्चे फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हैं. उनकी बेटी यशस्विनी दायमा कई टीवी शोज और कमर्शियल्स में दिखी हैं. यूट्यूब वीडियोज से उनके करियर की शुरुआत हुई. डियर जिंदगी में आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड का रोल कर उन्हें लाइमलाइट मिली. रमाकांत की पत्नी डॉ. आशा नैथानी पेशे से टीचर, राइटर और एंकर रही हैं. उन्होंने दूरदर्शन के लिए एंकरिंग की है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »