फिर खुलेगी अमरेंद्र बाहुबली और कटप्पा की कहानी! 'बाहुबली: द एटर्नल वॉर' के डायरेक्टर ने शेयर कीं डिटेल्स

'बाहुबली' फ्रैंचाइजी के मेकर्स जहां एक तरफ 'बाहुबली 3' का हिंट दे रहे हैं, वहीं इस यूनिवर्स की एनिमे फिल्म 'बाहुबली: द एटर्नल वॉर' को लेकर डायरेक्टर ईशान शुक्ला ने बेहद दिलचस्प खुलासे किए हैं. दो पार्ट में बनने वाली इस फिल्म की कहानी अमरेंद्र बाहुबली की परलोक यात्रा और 'देवासुर संग्राम' पर बेस्ड होगी.

Advertisement
'बाहुबली: द इटरनल वॉर' में होगी ये कहानी (Photo: Screengrab) 'बाहुबली: द इटरनल वॉर' में होगी ये कहानी (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:30 PM IST

बाहुबली फ्रेंचाईजी के स्टार्स प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी ने हाल ही में इस कहानी का तीसरा पार्ट बाहुबली 3 को लेकर एक हिंट दिया. लेकिन उससे पहले इस फिल्म सीरीज के क्रिएटर एस एस राजामौली पहले ही अनाउंस कर चुके हैं कि उनका बाहुबली यूनिवर्स अब और विस्तार लेने वाला है.

इस यूनिवर्स से राजमौली ने दो पार्ट में बनने वाली एनिमे फिल्म बाहुबली: द एटर्नल वॉर अनाउंस की थी. इस एनिमे फिल्म का अनाउंसमेंट टीज़र देखकर ही इंडियन सिनेमा फैंस की एक्साइटमेंट बहुत बढ़ गई थी. बाहुबली: द एटर्नल वॉर अमरेंद्र बाहुबली की कहानी है जिसकी आत्मा मरने के बाद एक बड़े उद्देश्य को पूरा करने की यात्रा पर है— देवासुर संग्राम.

Advertisement

बाहुबली: द एटर्नल वॉर के टीज़र और इस कॉन्सेप्ट ने जनता को बहुत इंप्रेस किया है. अब इसके डायरेक्टर ईशान शुक्ला ने जो बताया है, उससे फैंस और भी बेसब्री से इसका इंतजार करने लगेंगे.

कैसे आया बाहुबली की कहानी पर एनिमे का आईडिया?

स्क्रीन के साथ एक बातचीत में ईशान ने बताया कि 2024 में वह अपनी एनिमे फिल्म के साथ फिल्म फेस्टिवल्स में जा रहे थे, जहां उन्हें बाहुबली के प्रोड्यूसर शोबू येरलागडा मिले. उन्होंने बताया कि वह बाहुबली को एनिमेटेड फॉर्म में आगे ले जाना चाहते हैं. शोबू ने सुझाया कि क्यों न दोनों मिलकर इसपर आगे कुछ काम करें.

ईशान ने कहा, 'मैंने लंबे समय तक इसके बारे में सोचा, एक कहानी लिखी और उन्हें यह कॉन्सेप्ट पिच किया कि अमरेंद्र बाहुबली के साथ उसकी मृत्यु के बाद क्या होता है. उन्हें आईडिया पसंद आया तो वह हमें राजामौली के पास ले गए और फिर हमने मिलकर काम शुरू किया.'

Advertisement

ईशान ने बताया कि राजामौली की तरह वह भी अमर चित्र कथा के बहुत बड़े फैन हैं. वहीं से उन्हें आईडिया आया कि अगर कहानी अमरेंद्र बाहुबली के धरती पर मरने के बाद, दूसरे लोक में जाने की हो, तो एनिमे इसके लिए बेस्ट रहेगा. हमारे धर्मग्रंथों में भी धरती के अलावा और लोकों का जिक्र मिलता है. ईशान बाहुबली की कहानी को दूसरे लोक में ले जाना चाहते थे.

ईशान ने कहा कि अपने फैसलों और अपनी इमेज के वजह से अमरेंद्र बाहुबली, उसके बेटे महेंद्र बाहुबली से ज्यादा पसंद है. 'मुझे लगता है कि वह भगवान राम के किरदार जैसा था, बहुत पवित्र. ऐसे व्यक्ति के साथ जब कुछ बुरा होता है तो आपको लगता है कि नहीं उसकी कहानी में अभी और कुछ बाकी होगा. हम यह एक्सप्लोर करने की कोशिश में हैं कि वह अब मृत्यु के बाद परलोक में क्या सोच रहा है और वहां उसके सामने क्या चॉइसेज हैं,' ईशान ने कहा.

बाहुबली की सबसे बड़ी ट्रेजेडी

ईशान ने बताया अमरेंद्र बाहुबली के जीवन की सबसे बड़ी ट्रेजेडी क्या है— उसे भी नहीं पता कि कटप्पा ने उसे क्यों मारा! ईशान ने कहा, 'यह इसलिए दुखद है क्योंकि बाहुबली को कभी पता नहीं चलेगा कि अगर वह मरता नहीं, तो उसके साथ क्या होता. प्राचीन भारत में ऐसी कई कहानियां हैं जब लोग राजा बनने से ठीक पहले मर गए और उन्हें पता भी नहीं चला कि क्यों.'

Advertisement

ईशान ने बताया कि वह बाहुबली: द एटर्नल वॉर का प्री-प्रोडक्शन पूरा कर चुके हैं, लेकिन एनिमेशन में बहुत टाइम लगने वाला है. फिलहाल वह 2027 में बाहुबली: द एटर्नल वॉर का पहला पार्ट रिलीज करने का टारगेट लेकर चल रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »