नॉर्थ-साउथ से लेकर विदेशों तक धमाकेदार ब्लॉकबस्टर बनी 'पुष्पा 2', इस एक जगह हो गई फ्लॉप!

'पुष्पा 2' का ऑरिजिनल तेलुगू वर्जन हो, या डब हिंदी वर्जन... 12 दिन में इस फिल्म ने हर तरह के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़े हैं और ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतनी तूफानी कामयाबी के बाद भी एक जगह ऐसी है जहां 'पुष्पा 2' फ्लॉप साबित हो रही है? आइए बताते हैं कैसे...

Advertisement
'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन 'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 17 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 5:51 PM IST

थिएटर्स में इन दिनों 'पुष्पा 2: द रूल' का राज चल रहा है. पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ऐसी लगभग दो हफ्तों से सिनेमा हॉल्स में ऐसी भीड़ जुटा रही है, जो देखे हुए थिएटर मालिकों को भी लंबा वक्त हो गया था. दिल खोलकर अल्लू अर्जुन को अपनाता उत्तर भारत हो या उनका पहले से फैन रहा दक्षिण भारत, या फिर उनका दम पहली बार देख रहा ग्लोबल बॉक्स ऑफिस... हर तरफ 'पुष्पा 2' का भौकाल जबरदस्त बना हुआ है. 

Advertisement

'पुष्पा 2' का ऑरिजिनल तेलुगू वर्जन हो, या डब हिंदी वर्जन... 13 दिन में इस फिल्म ने हर तरह के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़े हैं और ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इतनी तूफानी कामयाबी के बाद भी एक जगह ऐसी है जहां 'पुष्पा 2' फ्लॉप साबित हो रही है? आइए बताते हैं कैसे... 

मार्किट में बहुत महंगी बिकी थी 'पुष्पा 2'
'पुष्पा 2' कहां और कैसे फ्लॉप हो रही है, इसका जवाब फिल्म के बिजनेस के गणित में छिपा है. मेकर्स ने जितने खर्च में फिल्म बनाई है उसे बजट कहते हैं, ये सब जानते हैं. मगर फिल्म के हिट-फ्लॉप होने का गणित सिर्फ इस एक आंकड़े से तय नहीं होता. फिल्म को थिएटर्स तक पहुंचाने की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी डिस्ट्रीब्यूटर होते हैं. डिस्ट्रीब्यूटर, फिल्म को (या फिल्म दिखाने के राइट्स) प्रोड्यूसर से खरीदते हैं और थिएटर्स तक फिल्म को पहुंचाते हैं. 

Advertisement

किसी भी फिल्म से जितनी ज्यादा कमाई की उम्मीद डिस्ट्रीब्यूटर्स को होती है, वो फिल्म उतनी महंगी बिकती है. इसलिए फिल्म के हिट-फ्लॉप का असली पैमाना यही है कि वो डिस्ट्रीब्यूटर के लिए कितनी पैसा-वसूल है. रिलीज से पहले 'पुष्पा 2' के लिए माहौल बनाने के लिए फिल्म के मेकर्स ने खुद ही ये डाटा शेयर कर दिया था कि फिल्म मार्किट में अलग-अलग इलाकों के हिसाब से उनकी फिल्म कितनी महंगी बिकी है. 'पुष्पा 2' के थिएट्रिकल राइट्स से हुई कमाई की डिटेल कुछ इस तरह थी:

आंध्र प्रदेश / तेलंगाना- 220 करोड़ 
उत्तर भारत- 200 करोड़ 
तमिलनाडु- 50 करोड़ 
कर्नाटक- 30 करोड़ 
केरल- 20 करोड़ 
ओवरसीज- 120
कुल- 640 करोड़ 

टेरेटरी के हिसाब से कितनी कामयाब 'पुष्पा 2'?
थिएट्रिकल राइट्स की खरीद के हिसाब से फिल्म की कमाई देखें तो रविवार यानी 11वें दिन तक 640 रुपये के बदले अल्लू अर्जुन की फिल्म ने 1400 करोड़ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया है, जो ब्लॉकबस्टर कहलाने के लिए पर्याप्त है. लेकिन टेरेटरी के हिसाब से देखने पर मामला थोड़ा सा अलग है.  

सैकनिल्क के अनुसार, आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन (11 दिन में) करीब 266 करोड़ रुपये रहा. जबकि यहां राइट्स बिके थे 220 करोड़ में. यानी यहां फिल्म मुनाफे में तो है, ब्लॉकबस्टर नहीं. हालांकि, लाइफटाइम कलेक्शन में ये ब्लॉकबस्टर हो जाएगी. इसी तरह तमिलनाडु में 'पुष्पा 2' ने 50 करोड़ के बदले 65 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है. 

Advertisement

कर्नाटक में फिल्म बिकी 30 करोड़ में, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 83 करोड़ से ज्यादा हुआ. ये कमाल तब है, जब अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा 2' को कर्नाटक में प्रमोट भी नहीं किया था. वहां फिल्म का किसी भी तरह का कोई इवेंट नहीं हुआ. अल्लू अर्जुन की फिल्म ने सबसे बड़ा कमाल उत्तर भारत में किया जहां ये बिकी 200 करोड़ में थी, मगर ग्रॉस कलेक्शन 646 करोड़ से ज्यादा लेकर आई. ये कमाल इसलिए हुआ क्योंकि 'पुष्पा 2' के हिंदी वर्जन ने ताबड़तोड़ कमाई की है. 

केरल में 'पुष्पा 2' पड़ी स्लो 
इसी तरह देखें तो केरल में फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स 20 करोड़ में बिके थे. जबकि 11 दिन में 'पुष्पा 2' ने यहां 17 करोड़ ही ग्रॉस कलेक्शन किया. केरल में फायदेमंद साबित होने के लिए ही फिल्म को लगभग 30 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन की जरूरत है. लेकिन 'पुष्पा 2' की कमाई यहां इतनी स्लो हो चुकी है कि अब 30 करोड़ तक पहुंचना नामुमकिन लगने लगा है. 

अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग केरल में बहुत तगड़ी है. फैन्स उन्हें चेट्टा बुलाते हैं, जिसका मतलब होता है बड़ा भाई. अर्जुन की फिल्मों का रिकॉर्ड केरल में इतना तगड़ा है, जैसा खुद केरल की घरेलू इंडस्ट्री मलयालम सिनेमा के स्टार्स का है. इसलिए उन्हें 'मल्लू अर्जुन' निक नेम भी दिया गया है. लेकिन मलयालम सिनेमा का शानदार कंटेंट देखने वाली मलयाली ऑडियंस को इम्प्रेस करना, दूसरी इंडस्ट्रीज की फिल्मों के लिए एक बड़ा चैलेन्ज रहा है. और 'पुष्पा 2' को भी मलयाली ऑडियंस से बहुत तारीफ नहीं मिली थी. 

Advertisement

ऊपर से फिल्म बिजनेस के हिसाब से केरल बहुत बड़ी मार्किट नहीं है. इसलिए बाकी फिल्मों की एवरेज कमाई के मुकाबले 'पुष्पा 2' का 11 दिन में 17 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन भले ज्यादा नजर आता हो, लेकिन फिर भी ये फिल्म केरल में फ्लॉप होने की तरफ तेजी से बढ़ रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »