टीवी एक्टर ने पहले महिला से दोस्ती की, फिर किया यौन उत्पीड़न, ब्लैकमेल कर लाखों रुपए भी वसूले

मॉडल और एक्टर अमित अंतिल विवादों में आ गए हैं. उन पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न और ब्लेकमेल कर लाखों रुपए वसूलने का आरोप लगाया है. पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है. ये मामला दक्षिण मुंबई का है. पुलिस का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है. जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर. सांकेतिक तस्वीर.

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 18 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 11:56 PM IST

मॉडल और एक्टर अमित अंतिल विवादों में आ गए हैं. उनके खिलाफ एक महिला ने यौन उत्पीड़न और फिर ब्लैकमेलिंग कर लाखों रुपए वसूलने का आरोप लगाया है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. मामला दक्षिण मुंबई इलाके का है. पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की है. जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

Advertisement

42 साल की महिला ने आरोप लगाया कि एक्टर एक्टर अमित अंतिल ने पहले उससे दोस्ती की. फिर भरोसे में लेकर उसकी प्राइवेट फोटोज ले लीं. उसके बाद अमित का व्यवहार बदल गया और वह परेशान करने लगा. आरोप है कि अमित अंतिल ने महिला को प्राइवेट तस्वीरों के जरिये ब्लैकमेल किया और कुल 6.5 लाख रुपये वसूल लिए.

उसके बाद अमित की डिमांड बढ़ने लगी. वह आए-दिन फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा. हाल ही में उसने महिला से 18 लाख रुपये देने की मांग की. महिला ने कहा कि उसके पास इतने पैसे नहीं हैं. घर में एक बच्चा भी है. जब एक्टर नहीं माना तो पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत करने का निर्णय लिया. 

महिला का कहना था कि अगर उसने अंतिल की मांग नहीं पूरी की तो वो उसके बेटे को जान से मार सकता है. महिला ने बताया कि उसने अब तक दो किस्तों में अंतिल को पैसे दिए हैं. पहले उसने एक्टर को 95 हजार रुपये दिए थे. उसके बाद उसने 5.5 लाख रुपये की वसूली की. 

Advertisement

फिलहाल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है. पुलिस ने महिला को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही अंतिल से पूछताछ की जाएगी.

कौन हैं अमित अंतिल 

अमित अंतिल हरियाणा के रहने वाले हैं. वो कई रियलिटी शोज में दिख चुके हैं. उन्हें कुछ क्राइम बेस्ड सीरियल में भी देखा जा चुका है. इसके अलावा वो फिल्मों में भी अपना करियर बना रहे हैं. हालांकि, इस पूरे विवाद पर अब तक एक्टर की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है. महिला ने अंतिल को लेकर जो कहा, वो कितना सही है- ये एक्टर का बयान और पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो सकेगा. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »