Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

'फ्रिज में मिलोगी', यूट्यूबर कनिका को शादी के बाद सुनने पड़े ताने, कलंक तक कहा गया

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:50 AM IST
  • 1/10

फेमस यूट्यूबर और इंफ्लुएंसर कनिका शर्मा और साकिब सैफी अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं. बीते दिनों इंटरफेथ मैरिज पर खूब बवाल हुआ था. दोनों को ट्रोल भी किया गया.
 

  • 2/10

हेटर्स को लताड़ते हुए कनिका ने वीडियो भी पोस्ट किया था. एक पॉडकास्ट में कपल ने उन्हें मिलने वाली नफरत और अपनी लव स्टोरी, शादी पर बात की. 
 

  • 3/10

साकिब और कनिका से उनकी ऐज पर सवाल किया गया. कनिका 27 साल की हैं. वहीं साबिक 23 साल के हैं. उनके बीच 4 साल का फासला है. 
 

Advertisement
  • 4/10

हेट कमेंट्स पर कनिका ने कहा- लोग कमेंट्स में मुझे और मेरे परिवार को गाली देते हैं. कहते हैं इसने तो ब्राह्मण समाज पर कलंक लगा दिया है. 
 

  • 5/10

हेटर्स कहते हैं मैं फ्रिज में मिलूंगी, मेरा अब्दुल ऐसा नहीं हैं. साकिब से कहते हैं कि जय श्री राम बोलकर दिखाओ. लेकिन हमें इन बातों से अब कोई फर्क नहीं पड़ता.
 

  • 6/10

साकिब ने पॉडकास्ट में बताया कि वो हर धर्म का सम्मान करते हैं. उनके और कनिका के बीच धर्म को लेकर कभी कोई विवाद नहीं होता है.
 

Advertisement
  • 7/10

यूट्यूबर ने कहा कि वो वृंदावन गए थे. वो प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनते हैं. साकिब ने वृंदावन की यात्रा के दौरान के अपने अद्भुत एक्सपीरियंस का जिक्र किया.
 

  • 8/10

साबिक बोले- वृंदावन में बहुत भीड़ होती है. मैं तो मुस्लिम था. मुझे पता नहीं था वहां पर क्या, कैसे होता है. भीड़ में एक पंडित ने हमें देखा, अपने पास बुलाया.
 

  • 9/10

मुझे लगा मेरे मुस्लिम होने की वजह से उन्होंने ऐसा किया है. आखिर में समझ आया कि वो हमें वीआईपी दर्शन करा रहे थे. पंडित जी ने मुझे चांदी के सिक्के दिए थे. 
 

Advertisement
  • 10/10

कपल ने इसी साल मार्च में शादी की थी. दोनों साथ में कंटेंट वीडियोज बनाते थे. इस दौरान वो एक दूसरे को दिल दे बैठे. कनिका ब्राह्मण परिवार से हैं. वहीं साकिब मुस्लिम हैं.
 

All Photos: Instagram @kanikaasharma27
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement