Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

फार्महाउस के बाद पहाड़ों में होटल बनाएंगे मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी, अमीरी देख हैरान यूजर्स

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:10 PM IST
  • 1/8

40 मिलियन सब्सक्राइबर्स वाले इंडिया के सबसे मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी इस समय इंटरनेट पर छाए हुए हैं. उन्होंने इथेनॉल पेट्रोल को लेकर अपने व्लॉग में एक बयान दे डाला था, जिसके बाद विवाद काफी गरमा गया था. 

  • 2/8

सौरव ने कहा था कि इथेनॉल पेट्रोल के कारण उनकी मर्सिडीज गाड़ी की माइलेज में बहुत बड़ा फर्क आया. मगर फिर कुछ ही समय बाद उन्होंने अपनी सफाई में बताया कि उन्हें गलतफहमी हो गई थी. 

  • 3/8

सौरव का इथेनॉल पर विवाद थमने की राह पर ही था. अब इस बीच उनके नए व्लॉग ने लोगों के बीच सनसनी मचा डाली है. यूट्यूबर ने उत्तराखंड की वादियों में एक नया घर लेने का प्लान बनाया है. 

Advertisement
  • 4/8

सौरव जोशी ने अपने नए व्लॉग में कहा है कि वो गाड़ियों में पैसा लगाना छोड़कर अब प्रॉपर्टी में इनवेस्ट करना चाह रहे हैं. इस सिलसिले में वो पहाड़ पर नया घर लेने का सोच रहे हैं, जिसे वो फ्यूचर में होटल का रूप देंगे. 

  • 5/8

सौरव ने पहाड़ पर बने उन घरों का टूर किया, जिसे वो खरीदने का प्लान बना रहे हैं. हालांकि अभी तक उन्होंने सिर्फ प्रॉपर्टी देखी ही है. इसे लेने का फैसला अभी होना बाकी है. सौरव जोशी ने कुछ ही समय पहले अपने घर के सामने वाली एक जमीन खरीदी थी, जिसपर 150 फ्लैट्स वाली बिल्डिंग बनने वाली थी.

  • 6/8

यूट्यूबर को डर था कि अगर ऐसा हुआ, तो उनकी प्राइवेसी को खतरा हो सकता है. 150 परिवार उनके घर के सामने रहने आएंगे, ऐसे में उन्होंने इस डर के चक्कर में पूरा प्लॉट खरीद डाला, जो दिखने में काफी बड़ा था. अब उसपर वो फार्महाउस बनाने का प्लान कर रहे हैं. 

Advertisement
  • 7/8

सौरव जोशी की अमीरी देखकर कई लोग हैरान हैं. उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि यूट्यूब से भी कोई इंसान इतनी कमाई कर सकता है कि वो अपने मन के मुताबिक कभी भी कुछ भी खरीद लेता है. 

  • 8/8

एक यूजर ने सौरव की नेटवर्थ पर तंज कसते हुए लिखा कि एक दिन यूट्यूबर का मन करेगा तो वो पूरा उत्तराखंड भी खरीद लेंगे. 

Photos: Screengrab/ Instagram @souravjoshivlogs

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement