भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन दूसरी शादी के बाद पत्नी सोफी शाइन संग इन दिनों हनीमून एन्जॉय कर रहे हैं. हनीमून से कपल लगातार तस्वीरें पोस्ट करके फैंस को भी ट्रीट दे रहा है.
(Photo: Instagram @sophieshine93)
शिखर धवन की अब नई पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया है. हनीमून पर शिखर अपनी नई दुल्हन को छोड़कर बीच पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच को एन्जॉय करते हुए नजर आए.
(Photo: Instagram @sophieshine93)
शिखर धवन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बीच पर बड़ी सी स्क्रीन लगाकर भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल मैच एन्जॉय करते दिखे.
(Photo: Instagram @sophieshine93)
हनीमून पर होने के बावजूद शिखर धवन ने जिस तरह टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया... उनके इस अंदाज ने हर किसी का दिल जीत लिया है. फैंस शिखर धवन की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं.
(Photo: Instagram @sophieshine93)
वहीं, दूसरी ओर शिखर धवन की नई दुल्हनिया सोफी हनीमून से अपने किलर लुक्स शेयर करके फैंस की धड़कनें तेज कर रही हैं. बिकिनी फोटोज के बाद अब सोफी ने अपनी नई तस्वीरें साझा की हैं.
(Photo: Instagram @sophieshine93)
नई तस्वीरों में सोफी शाइन ब्लैक बिकिनी टॉप में दिखीं, जिसके ऊपर उन्होंने रेड कलर की क्रॉप टॉप स्टाइल की. इसके साथ उन्होंने लूज ट्राउजर कैरी की. वो इस लुक में गॉर्जियस लग रही हैं.
(Photo: Instagram @sophieshine93)
सोफी ने प्रिंटेड हैट, सनग्लासेस लगाकर अपना लुक कंप्लीट किया. ग्लोइंग मेकअप में वो डीवा लगीं. सोफी शाइन बिकिनी टॉप में अपना टोंड फिगर भी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं.
(Photo: Instagram @sophieshine93)
सोफी ने इस लुक में कई किलर पोज दिए. हर पोज में उनका स्वैग और टशन साफ नजर आया. बैकग्राउंड में नीले आसमान और समंदर के खूबसूरत नजारों ने उनकी तस्वीरों में चार चांद लगा दिए.
(Photo: Instagram @sophieshine93)
सोफी हर मोमेंट को खुलकर एन्जॉय कर रही हैं. वहीं, शिखर धवन ताश खेलते हुए भी दिखाई दिए. दोनों एक दूसरे संग काफी खूबसूरत टाइम स्पेंड कर रहे हैं. उनकी सिजलिंग केमिस्ट्री फैंस को कपल गोल्स दे रही है.
(Photo: Instagram @sophieshine93)