Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

'60 की उम्र में शादी जरूर करें', बोलीं PAK हसीना, बुढ़ापे में घर बसाने के गिनाए फायदे

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:38 PM IST
  • 1/9

इंडिया में जहां 61 साल के आमिर खान की तीसरी शादी चर्चा में है. वहीं फेमस पाकिस्तानी एक्ट्रेस अस्मा अब्बास ने बीते दिनों कहा था कि तलाकशुदा और सिंगल मदर्स को फिर से शादी करने की जरूरत नहीं है. 
 

  • 2/9

उन्होंने कहा था- अगर कोई महिला इंडिपेंडेंट है, उसके पास पैसे हैं, वो बच्चों की मां है, ऐसे में उसके लिए दूसरी शादी करना जरूरी नहीं है. उसे दोबारा शादी नहीं करनी चाहिए.
 

  • 3/9

''क्योंकि अगर शादी के बाद चीजें गड़बड़ हुईं तो इसका बच्चों पर गलत असर पड़ता है. उस परिस्थिति में मां को ताउम्र गिल्ट में जीना पड़ता है.''
 

Advertisement
  • 4/9

अस्मा के इस बयान पर खूब बहस छिड़ी. कईयों ने एक्ट्रेस को ट्रोल किया. जिसके बाद एक्ट्रेस ने सफाई देते हुए एक वीडियो शेयर कर बताया है कि उनके बयान को गलत समझा गया. 
 

  • 5/9

अस्मा अब्बास ने अपनी सफाई में कहा- 60 साल के बाद वाली शादी बहुत अच्छी है क्योंकि इसके अंदर आपको कई दिक्कतें नहीं होतीं.
 

  • 6/9

''जैसे बच्चों का मसला नहीं होता. बाकी भी कोई मसले नहीं होते. अच्छा बंदा मिल जाए तो 60 साल के बाद भी जरूर शादी करें. क्योंकि बच्चों के बड़े मसले होते हैं.''
 

Advertisement
  • 7/9

अस्मा ने बताया कि उनकी एक बाजी हैं, जिनके मियां हीरा हैं. उन जैसे हीरे किस्मत से मिलते हैं. वैसा कोई बंदा मिले तो तुरंत शादी करें. देर ना लगाएं.
 

  • 8/9

अस्मा ने कहा कि दुनिया में हीरे कम हैं. पत्थर ज्यादा हैं. शादी जरूरी चीज है. पार्टनर जिंदगी में होना चाहिए. क्योंकि बुढ़ापे में दवा देने वाला भी तो कोई होना चाहिए.
 

  • 9/9

एक्ट्रेस का मानना है कि गलत इंसान से शादी करने पर मुसीबतें बढ़ सकती हैं. लेकिन अगर सही शख्स मिले तो किसी भी उम्र में शादी करने में कोई हर्ज नहीं है.
 

All Photos: Instagram @asmaabbasgill
 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement