क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की पर्सनल लाइफ चर्चा में बनी हुई है. उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल के क्रिप्टिक इंस्टा पोस्ट देखने के बाद कपल की सगाई टूटने की अफवाहें फैलने लगीं.
आकृति ने पोस्ट में धोखा मिलने की बात कही थी. दूसरी पोस्ट में लिखा कि वो हमेशा झूठ बोलेंगे. हालांकि इन पोस्ट्स में आकृति ने पृथ्वी के नाम का जिक्र नहीं किया था.
आकृति ने अब वायरल पोस्ट्स पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. आकृति के मुताबिक, लोगों ने उनकी बातों को गलत समझा है. उनकी पृथ्वी संग सगाई नहीं टूटी है.
वो लिखती हैं- मैंने कभी अपने मंगेतर पृथ्वी का नाम नहीं लिया. ना ही मैंने अपनी सगाई टूटने की बात कही थी. ना ही ये बोला कि हम अलग हो चुके हैं.
''दुखद है कि सभी ने मेरी बातों को पृथ्वी से लिंक किया. हम साथ में खुश हैं. अभी भी हमारी सगाई हो रखी है. हम साथ में अच्छा कर रहे हैं.''
''मुझे समझ आया कि कैसे पब्लिक फिगर की इमेज और उनकी सम्मान को अफवाहें प्रभावित करती हैं. एक सिंगल पोस्ट, जो बिना किसी नाम और संदर्भ के लिखी गई, लोगों को मिसलीड कर सकती है.''
''मैं अपनी पोस्ट्स को लेकर सफाई नहीं देना चाहती थी. लेकिन जब मेरे पार्टनर के सम्मान पर आंच आई तो मैंने चुप रहना सही नहीं समझा. सेलेब्स को अक्सर बिना प्रूफ के जज किया जाता है.''
पोस्ट में आकृति ने पृथ्वी को अपनी जिंदगी बताया. उन्होंने लिखा- वो मेरी जिंदगी हैं. लेकिन मेरी जिंदगी में उनके अलावा और लोग भी हैं. मेरे पास फैमिली और फ्रेंड्स हैं.
''जिस तरह से लोग बिना फैक्ट्स के गलत स्टोरी क्रिएट करते हैं. वो ऐसा खुद के स्वार्थ के लिए करते हैं. सालों की मेहनत और सम्मान बस एक बेबुनियाद अफवाह से बर्बाद हो सकती है.''
आकृति के मुताबिक, वो पोस्ट्स उन्होंने अपने करीबी दोस्तों के लिए लिखे थे. लेकिन एक गलती की वजह से पृथ्वी को लेकर लोग बुरा बोलने लगे. आकृति ने बताया कि हर अफवाह पर भरोसा नहीं किया जाना चाहिए.
इस पूरी कंट्रोवर्सी पर अभी तक पृथ्वी ने अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है. हालांकि आकृति के सच रिवील करने के बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली है. फैंस को अब कपल की शादी का इंतजार है.