Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

Prime Video पर आई 'मटका किंग', लेकिन ट्रेंड कर रही ‘द बॉयज’, नंबर 2 पर शाहिद की 'ओ रोमियो'

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:40 PM IST
  • 1/11

Matka King: प्राइम वीडियो इंडिया पर 17 अप्रैल से विजय वर्मा की मटका किंग स्ट्रीम हो रही है. सट्टा कारोबारी रतन खत्री की रियल लाइफ पर बेस्ड इस सीरीज ने ट्रेलर रिलीज के साथ ही अपना फैन बेस बना लिया है. लेकिन इसके अलावा कुछ ऐसी फिल्में और सीरीज भी हैं जो इस हफ्ते प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही हैं. इन फिल्मों और सीरीज ने पूरे हफ्ते दर्शकों का खूब ध्यान खींचा.

  • 2/11

The Boys: द बॉयज एक सुपरहीरो ड्रामा सीरीज है, जो प्राइम वीडियो पर नंबर 1 की पोजीशन पर ट्रेंड कर रही है. ये कहानी बिली बुचर (कार्ल अर्बन) के एक ग्रुप की है, जो भ्रष्ट सुपरहीरोज यानी 'सूप्स' के खिलाफ लड़ते हैं. इसका हर हफ्ते एक नया एपिसोड आता है.

  • 3/11

O Romeo: विशाल भारद्वाज डायरेक्टेड और शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर स्टारर 'ओ रोमियो' एक गैंगस्टर-रोमांस फिल्म है, जो 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. लेकिन अब ये प्राइम पर दस्तक दे चुकी है और नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है.  IMDb पर इसे 5.4 की रेटिंग मिली है.

Advertisement
  • 4/11

Invincible: पॉपुलर एडल्ट एनिमेटेड सुपरहीरो सीरीज इंविंसिबल अपने डार्क और वायलेंट टोन के लिए जानी जाती है.कहानी एक ऐसे लड़के की है, जिसे पता चलता है कि उसका पिता दुनिया का सबसे ताकतवर सुपरहीरो है, लेकिन इसके पीछे कई खतरनाक राज छिपे हैं. ये सीरीज 2021 से चल रही है और IMDb पर इसे लगभग 8.7/10 की शानदार रेटिंग मिली है.

  • 5/11

Crime 101: ये एक स्टाइलिश क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक बेहद शातिर ज्वेल चोर और उसे पकड़ने के लिए उतरे डिटेक्टिव के बीच दिमागी खेल देखने को मिलता है. फिल्म की कहानी हीस्ट और इन्वेस्टिगेशन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इसे काफी इंटेंस बनाती है. इसमें क्रिस हेम्सवर्थ, मार्क रफालो और हैली बेरी जैसे बड़े स्टार नजर आते हैं. ये फिल्म 1 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई और IMDb पर इसे करीब 7/10 की रेटिंग मिली है. ये प्राइम की ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर वन पर है.

  • 6/11

Seetha Payanam: ड्रामा-रोमांस के जॉनर वाली इस फिल्म की कहानी शेफ सीता की है. एक हादसे से बचने के बाद वो एक अजनबी अभिषेक से मिलती है और उससे प्यार कर बैठती है, लेकिन अभिषेक एक बड़ा राज छुपा रहा होता है. जब सच सामने आता है, तो सीता को अपने प्यार, सच्चाई और भविष्य के बीच एक मुश्किल फैसला लेना पड़ता है. इस तेलुगू फिल्म को IMDb पर 5.0 की रेटिंग मिली है.

Advertisement
  • 7/11

S. Saraswathi: IMDb पर 4.9 की रेटिंग लेने वाली इस फिल्म की कहानी एक समर्पित मां की है. जिसकी दुनिया उस वक्त बिखर जाती है जब उसकी 12 साल की बेटी अचानक गायब हो जाती है. पुलिस की मदद लेने पर उसे ऐसे चौंकाने वाले मोड़ मिलते हैं जो मामले को और उलझा देते हैं.

  • 8/11

Maa Ka Sum: मोना सिंह-मिहिर आहूजा की ये सीरीज मां-बेटे के मैथमैटिक्स वाले रिश्तों की कहानी है. एक 19 साल का जीनियस अपनी मां के लिए परफेक्ट जीवनसाथी खोजने के लिए गणित के सिद्धांतों का इस्तेमाल करने की कोशिश करता है, लेकिन जल्द ही उसे समझ आता है कि इंसानी रिश्ते किसी फार्मूले से कहीं ज्यादा गहरे होते हैं. IMDb पर इसे 6.3 की रेटिंग मिली है.

  • 9/11

Now You see me now you dont: पॉपुलर मैजिक-हीस्ट फ्रेंचाइज की ये नई फिल्म जादू और टेक्नोलॉजी के कॉम्बिनेशन से भरपूर है. कहानी एक बार फिर जादूगरों की टीम के नए मिशन पर आधारित है, जहां वे बड़े लेवल पर चोरी और धोखे का खेल खेलते हैं. फिल्म में जेसी आइजनबर्ग और वुडी हैरेलसन जैसे कलाकार नजर आते हैं. 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म को IMDb पर लगभग 6.5 से 7 के बीच रेटिंग मिली है.

Advertisement
  • 10/11

Kadhal kadhai Sollava:  विजय सेतुपति की इस फिल्म को IMDb पर 5.0 की रेटिंग मिली है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे हर उम्र के लोग अपने टूटे दिल की कहानियां उनके रेडियो शो पर उत्साह से शेयर करते हैं, जो देखते ही देखते हिट हो जाता है. इसी दौरान आशा नाम की एक युवती अपनी प्रेम कहानी सुनाने के लिए कॉल करती है.

  • 11/11

Amrutanjan: ज्योतिराव मोहित की कॉमेडी फिल्म इस ट्रेंडिंग लिस्ट में आखिरी पायदान पर आती है. कहानी एक पागल पिता एक निडर बेटा, बेइंतहा दोस्ती और एक ऐसी लव स्टोरी की है, जो जिंदगी को पूरी तरह बदल देती है. IMDb पर इसकी रेटिंग 1.2 है.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement