भारत से दुबई में बसे अरबपति बिजनेसमैन सतीश संपाल और उनकी पत्नी तबिंदा संपाल नेटफ्लिक्स के शो 'देसी ब्लिंग' में नजर आए. शो के बाद से वो लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं.
शो में तबिंदा ने खुलासा किया था कि उनके पास 40 किलो सोना है. उनके पति सतीश हर साल उन्हें 3 किलो सोना तोहफे में देते हैं.
शो में तबिंदा पति सतीश के पैरों की मसाज करती हुई भी नजर आई थीं. उन्होंने कहा था कि वो हर रोज सुबह उठकर पति के पैर दबाती हैं. इस चीज को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी. लोगों ने कहा था कि वो Gold के लालच में पति के पैर दबाती हैं.
तबिंदा ने अब ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया है. ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे संग बातचीत में सतीश और तबिंदा ने कहा कि नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो में उनकी कई बातों को गलत तरीके से लिया गया.
पति के पैरों की मसाज करने पर हुई ट्रोलिंग पर तबिंदा ने कहा- मेरा लोगों को यह बताने का कोई मकसद नहीं था कि मैं अपने पति के पैर दबाती हूं और सतीश मुझे गोल्ड देंगे. ऐसा बिल्कुल नहीं है.
'सतीश बहुत दौड़ते हैं, तो उनके पैरों में काफी दर्द रहता है. वो बहुत अच्छे रनर हैं. वो एक घंटे से ज्यादा समय तक दौड़ सकते हैं.'
'हर दिन वो लगभग 60 मिनट दौड़ते हैं. तो मुझे लगता है कि इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहेगा और मैं बस यही चाहती हूं कि वह सुबह 6 बजे आराम से उठ सकें. '
तबिंदा आगे बोलीं- सतीश से शादी करने से पहले मैं अपनी मां के पैर दबाती थी. हमारे यहां बोला जाता है कि मां के कदमों में जन्नत है और उसके बाद आपके पति आपके मजाजी (दुनिया में) खुदा हैं. मुझे लगता है कि यह एक अच्छी बात है. लोगों को कुछ अच्छा देखना चाहिए, उसमें बुराई नहीं देखनी चाहिए.
(All Photo: Instagram @tabinda.sanpal)