Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

'40 KG सोना-5 रॉल्स रॉयस', औरतों संग पार्टी करता है अरबपति बिजनेसमैन, पत्नी बनीं 'गुलाम'

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:33 PM IST
  • 1/10

नेटफ्लिक्स का शो देसी ब्लिंग इस समय इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है. इसमें दिखाए गए दुबई में रहने वाले अरबपति बिजनेसमैन के लैविश और ओवर-द-टॉप लाइफस्टाइल ने लोगों का दिमाग हिलाकर रख दिया है. बिजनेसमैन की धन-दौलत देख लोगों के होश उड़ गए हैं.

  • 2/10

लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा भारत से दुबई में बसे अरबपति बिजनेसमैन सतीश संपाल और उनकी पत्नी तबिंदा (बिंदा) संपाल की हो रही है. उनके रिश्ते ने लोगों को हैरान-परेशान कर दिया है. 
 

  • 3/10

तबिंदा बिजनेसमैन सतीश संपाल की दूसरी पत्नी हैं. उनकी शादी को लगभग 9 साल हो गए हैं. शो में तबिंदा ने बताया कि उनके पति ने उनसे वादा किया है कि शादी की 10वीं सालगिरह पर वो उन्हें सोने में तोलेंगे. 

Advertisement
  • 4/10

तबिंदा ने ये भी खुलासा किया कि उनके पास 40 किलो सोना है. उनके पति सतीश हर साल उन्हें 3 किलो सोना गिफ्ट करते हैं. 

  • 5/10

सतीश और बिंदा दुबई के बुर्ज खलीफा में महलों जैसे घर में रहते हैं. उनके पास रॉल्स रॉयस गाड़ियां हैं. लेकिन इतनी दौलत होने के बावजूद तबिंदा खुद ही पति सतीश के नाखून काटती हैं. तबिंदा रोज सुबह उठकर पति के पैरों की मसाज भी करती हैं. तबिंदा का मानना है कि पति के पैर छूने से लक्ष्मी आती है. 

  • 6/10

लेकिन लोगों के होश तब उड़ गए, जब तबिंदा ने कहा कि उनके पति सतीश हमेशा नई-नई लड़कियों संग पार्टी करते हैं और उन्हें पति के लड़कियों संग पार्टी करने से कोई ऐतराज नहीं है. 
 

Advertisement
  • 7/10

तबिंदा ने एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को भी बॉयफ्रेंड करण के पैर छूने की सलाह दी, लेकिन तेजस्वी ने कहा कि वो ऐसा कभी नहीं करेंगी. तेजस्वी ने ये भी कहा कि सतीश ने तबिंदा को 40 किलो सोना दिया है. इसलिए उन्हें पति के पैर छूने पड़ते होंगे. 

  • 8/10

सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि तबिंदा पैसों और लैविश लाइफस्टाइल के खातिर पति को दूसरी लड़कियों संग पार्टी करने देती हैं. वो पैसों के लिए चीटिंग को भी स्वीकार कर रही हैं. कई लोग उन्हें पति की पेड नैनी का टैग दे रहे हैं. 

  • 9/10

लोगों का कहना है कि पैसों की खातिर तंबिदा पति सतीश की गुलाम बन चुकी हैं. पति के बिना उनकी खुद की कोई पहचान नहीं है. 

Advertisement
  • 10/10

बाहर से देखने में अरबपति बिजनेसमैन कपल की जिंदगी जितनी ग्लैमर और चकाचौंध से भरी लगती है, असल में उनकी शादी उतनी ही खोखली है, जो सिर्फ पैसे पर टिकी है. वैसे आपकी क्या राय है?

 

All Photos: Instagram @tabinda.sanpal)
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement