'वंडर वुमन' ने दिया बेटी को जन्म, प्रियंका चोपड़ा ने दी बधाई

गैल गडोट ने फैमिली फोटो शेयर कर लिखा- 'मेरा प्यारा पर‍िवार, मैं बहुत आभारी, खुश (और थकी हुई) हूं. हम डेनिएला को अपने पर‍िवार में शामिल कर बहुत उत्साह‍ित हैं. आप सभी को मेरा प्यार और आपकी अच्छे स्वास्थ्य की कामना.'

Advertisement
गैल गडोट गैल गडोट

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली ,
  • 30 जून 2021,
  • अपडेटेड 9:06 AM IST
  • गैल गडोट तीसरी बार बनीं मां
  • इजरायल-फिलिस्तीन जंग पर बयान देकर हुईं थी ट्रोल
  • वंडर वुमन मूवी से पॉपुलर हुईं गैल गडोट

वंडन वुमन फेम एक्ट्रेस गैल गडोट तीसरी बार मां बन गई हैं. उन्होंने अपनी न्यूबॉर्न बेबी और फैमिली के साथ फोटो शेयर कर इस खुशखबरी को साझा किया है. इस शानदार खबर के आते ही इंस्टाग्राम पर बधाईयों का तांता लग गया है. प्र‍ियंका चोपड़ा जोनस समेत कई सेलेब्स और फैंस ने उन्हें बधाई दी है. 

गैल गडोट ने फैमिली फोटो शेयर कर लिखा- 'मेरा प्यारा पर‍िवार, मैं बहुत आभारी, खुश (और थकी हुई) हूं. हम डेनिएला को अपने पर‍िवार में शामिल कर बहुत उत्साह‍ित हैं. आप सभी को मेरा प्यार और आपकी अच्छे स्वास्थ्य की कामना.' फोटो में उनके हसबेंड Yaron Varsano और उनकी बेट‍ियां माया और अल्मा न्यूबॉर्न बेबी डेनिएला के साथ नजर आ रहे हैं. गैल की इस पोस्ट पर प्र‍ियंका चोपड़ा ने उन्हें बधाई दी है. 

Advertisement

मार्च में दी थी प्रेग्नेंसी की खबर 

गौरतलब है कि गैल ने मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. उन्होंने अप्रैल में जिम्मी किमेल के साथ बातचीत में बताया था कि कैसे उन्होंने अपनी बेट‍ियों को तीसरे बेबी के आने के बारे में जानकारी दी. एक्ट्रेस ने कहा था कि उनकी बेटी माया बहुत एक्साइटेड थी. बेबी का जेंडर रिविलेशन गैल ने केली और रयान के साथ एक लाइव शो में किया था. उन्होंने बताया था कि उन्हें बेटी होने वाली है. 

बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कार्डी बी ने कराया शूट, शेयर की न्यूड तस्वीरें

न्यूयॉर्क में दिखा प्रियंका चोपड़ा का ग्लैमरस अंदाज, अपने रेस्टोरेंट में मनाया मां का जन्मदिन

इजरायल-फिलिस्तीन जंग पर दिया था बयान 

पिछले दिनों इजरायल-फिलिस्तीन के बीच जंग पर गैल ने अपनी चुप्पी तोड़ी थी. इजरायल मूल की गैल ने पोस्ट किया था- 'मेरा देश युद्ध में खड़ा है ये देख कर मेरा दिल टूट रहा है. ये एक ऐसी चाल है जो लंबे समय से चल रही है. इजरायल एक आजाद और सुरक्ष‍ित देश के तौर पर रहने का हकदार है. हमारे पड़ोसी भी ये हक रखते हैं. मैं पीड़‍ितों और उनके पर‍िवार के लिए दुआ करती हूं. मैं इसके खत्म होने की दुआ करती हूं.'   

Advertisement

उनके इस पोस्ट के बाद काफी बवाल मचा था. कई लोगों ने उन्हें इसके लिए ट्रोल किया था. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »