प्रियंका की 'बेवॉच' का पहला हिंदी ट्रेलर रिलीज

प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'बेवॉच' में नजर आएंगी. इस फिल्म की चर्चा काफी दिनों से है इस फिल्म का पहला हिंदी ट्रेलर आया है.

Advertisement
प्रिंयका चोपड़ा और डवेन जॉनसन प्रिंयका चोपड़ा और डवेन जॉनसन

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 02 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 2:30 PM IST

प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' का हिन्दी ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इस ट्रेलर को भी उसी रुप में रिलीज किया गया है जैसे अंग्रेजी के ट्रेलर को रिलीज किया गया था. बस हिंदी दर्शकों के साथ जुड़ने के लिए इसकी भाषा हिंदी कर दी गई है.

ट्रेलर में सिर्फ एक सीन में सिर्फ 1 सेकंड के लिए नजर आ रही हैं. ट्रेलर में प्रियंका के कम दिखने से उनके फैन्स काफी निराश हैं. इसे लेकर प्रियंका चोपड़ा की काफी आलोचना भी हुई. प्रियंका ने अपने फैन्स से कहा है कि वो निराश न हों, क्योंकि फिल्म में वो पूरी तरह से दिखाई देंगी. फिल्म बेवॉच में प्रियंका एक निगेटिव किरदार में नजर आएंगी.

Advertisement

इस फिल्म में हॉलीवुड के यानि द रॉक के साथ काम कर रही हैं. फिल्म 26 मई 2017 को रिलीज हो रही है.

देखें, ट्रेलर...

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement