प्रियंका को क्यों कहना पड़ा, असली है मेरी नाक

अमेरिकन टीवी शो 'द व्यू' में प्रियंका चोपड़ा ने बॉडी शेमिंग पर दमदार तरीके से अपनी बात रखी है. साथ ही कहा कि उनकी नाक उन्हीं की तरह असली है...

Advertisement
Priyanka Chopra Priyanka Chopra

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 10 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 3:59 PM IST

'क्वांटिको' से विदेशी एंटेरटेरमेंट जगत में अपनी पहचान बनाने वालीं प्रियंका चोपड़ा हाल ही में को-होस्ट के रूप में अमेरिकन शो 'द व्यू' में पहुंचीं. वहां प्रियंका ने बहुत से मुद्दों पर बात की जिसमें से एक बॉडी शेमिंग भी था. यानी महिला को देखने के नजरिए पर चर्चा की गई थी.


इसी दौरान प्रियंका ने अपने एक एक्सपीरियंस के बारे में बताते हुए कहा कि एक्टर बनने से पहले मैं एक प्रोड्यूसर से मिली. उस समय मैंने ब्यूटी पीजेंट मिस वर्ल्ड जीता था और उन्होंने मेरे बारे में सब गलत बातें की. उन्होंने कहा, 'मेरी नाक सही नहीं है, मेरी बॉडी शेप भी गलत है.'

Advertisement



तभी प्रियंका को बीच में रोकते हुए उनकी होस्ट जॉय बेहर ने पूछा कि क्या यह आपकी असली नाक है? जिस पर पीसी ने जवाब देते हुए कहा, 'हां ये मेरी असली नाक है'. यह जवाब सुनकर सभी हंस पड़े.


इसी के साथ प्रियंका ने अपनी बात रखते हुए कहा कि वास्तव में औरतों के बारे में बहुत सी गलत धारना है कि उन्हें कैसा दिखना चाहिए, उनकी बॉडी कैसी होनी चाहिए. खासतौर पर जब आप बिजनेस में होती हैं तो अगर आपका शरीर बढ़ जाता है तो लोग बॉडी शेमिंग करना शुरू कर देते हैं .

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement