84 साल की उम्र में रूपर्ट मर्डोक ने मॉडल जेरी हॉल से रचाई चौथी शादी

84 साल के रूपर्ट मर्डोक ने 59 वर्षीय सुपरमॉडल जेरी हॉल से चौथी शादी की है. इस विवाह का जश्न लंदन के फ्लीट स्ट्रीट स्थित सेंट ब्राइड्स चर्च में मनाया जाएगा.

Advertisement
रूपर्ट मर्डोक और उनकी पत्नी जेरी हॉल रूपर्ट मर्डोक और उनकी पत्नी जेरी हॉल

स्वाति गुप्ता / IANS

  • बीजिंग,
  • 05 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 6:10 PM IST

मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक ने लंदन में मॉडल और एक्ट्रेस जेरी हॉल से शादी रचा ली. 59 वर्षीय सुपरमॉडल जेरी हॉल से यह उनकी चौथी शादी है. 84 साल के मर्डोक ने जनवरी में लॉस एंजेलिस में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड समारोह के दौरान सगाई का ऐलान किया था.

मर्डोक ने 2013 में अपनी तीसरी पत्नी वेंडी डेंग को तलाक दे दिया था. की पूर्व कार्यकारी अधिकारी थीं. लंदन के फ्लीट स्ट्रीट स्थित सेंट ब्राइड्स चर्च में अपने विवाह का जश्न मनाएंगे. पूरे क्षेत्र में ब्रिटेन के बड़े प्रकाशकों के कार्यालय होने के कारण इस चर्च को पत्रकारों का चर्च कहा जाता है.

Advertisement

बता दें कि 84 वर्षीय मर्डोक का चौथा जबकि एक्ट्रेस की यह दूसरी शादी है. रूपर्ट मर्डोक वैश्विक संस्थान ‘न्यूज कॉर्प’ के प्रमुख और ब्रिटेन में ‘द टाइम्स’ और ‘द सन’ के प्रकाशक हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »