गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड के बाद अब बाफ्टा में भी छाई 'ला ला लैंड'

अमेरिका में 74वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्डस में सात पुरस्कार हासिल करने के बाद म्यूजिकल कॉमेडी 'ला ला लैंड' को ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार के लिए 11 श्रेणी में नोमिनेशन मिला है.

Advertisement
एक्टर रयान गोसलिंग और एम्मा स्टोन एक्टर रयान गोसलिंग और एम्मा स्टोन

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 10 जनवरी 2017,
  • अपडेटेड 11:38 PM IST

अमेरिका में 74वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्डस में सात पुरस्कार हासिल करने के बाद म्यूजिकल कॉमेडी 'ला ला लैंड' को ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार के लिए 11 श्रेणी में नोमिनेशन मिला है.

वेबसाइट 'बीबीसी डॉट कॉम' के मुताबिक, यह फिल्म सर्वश्रेष्ठ फिल्म के तौर पर सबसे आगे है, जबकि रेयान गोसलिंग और एमा स्टोन अभिनीत फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने के लिए तैयार हैं. ब्रिटिश अकादमी फिल्म एवं टेलीविजन आर्ट्स पुरस्कार (बाफ्टा) समारोह 12 फरवरी को यहां रॉयल अल्बर्ट हॉल में आयोजित किया जाना है.

Advertisement

उल्लेखनीय है कि दार्शनिक विज्ञान पर आधारित अराइवल और टॉम फोर्ड की डार्क ड्रामा 'नाक्टर्नल एनिमल' को नौ नामों में नामांकित किया गया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement