भारत में परफॉर्म करेंगे हॉलीवुड सिंगर जस्टिन बीबर

हॉलीवुड के पॉप स्टार जस्टिन बीबर इंडिया आ रहे हैं. जानें कब से उपलब्ध होंगे मई में होने वाले शो के टिकट...

Advertisement
पॉप स्टार जस्टिन बीबर पॉप स्टार जस्टिन बीबर

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 11:19 AM IST

हॉलीवुड के मशहूर सिंगर जस्टिन बीबर के फैन्स के लिए खुशखबरी है. जस्टिन के फैन्स को उनसे मिलने का मौका मिल सकता है. खबरों की मानें तो इस साल जस्टिन बीबर भारत आएंगे.

व्हाइट फॉक्स इंडिया के डायरेक्टर अर्जुन जैन की ऑफिशियल बयान के मुताबिक, नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम में परफॉर्म करेंगे. ग्रैमी अवॉर्ड और अमेरिकन म्यूजि‍क अवॉर्ड अपने नाम कर चुके जस्टिन बीबर मुंबई के कार्यक्रम के दौरान अपने हिट गाने गाकर दर्शकों को लुभाएंगे.

Advertisement

मुंबई में होने वाले इस कॉन्सर्ट की टिकट 4000 रुपये से शुरू होगी और 22 फरवरी से ये टिकट मिलना शुरू हो जाएगी.



आपको बता दें कि साल 2016 में मशहूर रॉक बैंड 'कोल्डप्ले' भारत आया था. मुंबई में 'कोल्डप्ले' की शानदार परफॉर्मेंस के बाद अब जस्टिन बीबर की परफॉर्मेंस मुंबई के लोगों के लिए काफी खास होने वाली है. पॉप स्टार जस्टिन बीबर ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के 2017 के सीजन में आठ टाइटल अपने नाम कर टॉप पोजीशन हासिल की है.


मुंबई में बीते साल मशहूर ब्रिटिश रॉक बैंड 'कोल्डप्ले' का जादू सिर चढ़कर बोला. 'कोल्डप्ले' के लाइव कॉन्सर्ट का लुत्फ उठाने करीब 80 हजार लोग वहां पहुंचे थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »